झुर्रियों को दूर भगाने वाला एंटी-एजिंग स्किन सीक्रेट शीबा से जानें

हर महिला की चाहत होती है कि वह लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखाई दे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती हैं। हालांकि बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है लेकिन कुछ टिप्स की मदद से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा ही एक टिप बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर किया है। शीबा को देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। शायद इस टिप को अपनाने से ही वह इतनी यंग दिखाई देती हैं। अगर आप भी झुर्रियों को भगाने वाले एंटी-एजिंग स्किन सीक्रेट की तलाश में है तो इस टिप को जरूर ट्राई करें।
View this post on Instagram
जी हां शीबा हर हफ्ते शनिवार को अपने फैन्स के साथ त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ा कोई न कोई नुस्खा जरूर शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने शनिवार स्किन सीक्रेट में चॉकलेट फेस पैक शेयर किया है जिसकी मदद से आप अपनी चेहरे की झुर्रियों को कम करके ग्लोइंग और ब्राइट त्वचा पा सकती हैं। आइए इस सीक्रेट के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों के मौसम में त्वचा पर इस तरह बर्फ लगाने से होंगे कई फायदे
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच- कोको पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच- ओटमील
- 1 बड़ा चम्मच- शहद
- 2 छोटे चम्मच- मिल्क क्रीम
बनाने और लगाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में पीसकर पाउडर बना लें।
- फिर ओटमील पाउडर, कोको पाउडर शहद और दूध को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब साफ चेहरे पर इसे लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर तौलिये से इसे पोंछ लें।
- बचे हुए मास्क को एक स्टोरेज कंटेनर में रखें और एक हफ्ते तक के लिए रेफ्रिजरेटेड रखें।
- इसे आप एक हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।
एंटी-एजिंग पैक के फायदे
- यह पैक आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे रेगुलर लगाने से न केवल झुर्रियों को दूर किया जा सकता है बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है और यह त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कोको पाउडर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और त्वचा को टाइट करने में मदद करता है।
- ओटमील में क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो ड्राई त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। यह गंदगी को अवशोषित करता है, पोर्स को साफ करता है और धीरे से एक्सफोलिएट करता है।
- शहद का इस्तेमाल हजारों वर्षों से त्वचा को मॉइश्चराइज, प्रोटेक्ट, हील और कायाकल्प करने के लिए किया जाता रहा है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा एकदम खिली-खिली दिखाई देती हैं।
- मिल्क क्रीम त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।
आप भी शीबा के बताए एंटी-एजिंग स्किन से चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकती हैं। हालांकि यह पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।