घने और लंबे बालों के लिए अपनाएं प्राचीन हेयर ऑयल मसाज, जानें सही तरीका

प्राचीन समय में भारतीय महिलाओं के बाल बहुत लंबे और मोटे होते थे। वहीं आज के समय में लंबे और घने बाल होना किसी सपने से कम नहीं है। आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर प्राचीन समय में महिलाओं के बाल मोटे और घने क्यों होते थे? अगर आपके जेहन में भी यही सवाल है तो हम इस लेख के माध्यम से आपके सभी सवालों के जवाब देंगे। दरअसल प्राचीन समय में महिलाएं बालों की देखभाल के नेचुरल चीजों का प्रयोग करती हैं।
घने और लंबे बालों को लिए वह ऑयल मसाज का उपयोग करती थी। नेचुरल ऑयल से बालों की मसाज करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है जिससे जड़े मजबूत होती है। वहीं मॉडर्न समय में महिलाएं बालों की देखभाल के लिए केमिकल ट्रीटमेंट का सहारा लें रही हैं। जिसकी वजह से बाल हल्के और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप भी सिल्की बालों के लिए प्राचीन हेयर ऑयल मसाज को अपना सकती हैं।
हेयर मसाज क्यों किया जाता है?

5000 वर्षों से बालों की देखभाल के लिए हेयर मसाज किया जाता है। आयुर्वेद में सिर की मालिश करना एक तरह का उपचार भी है। मालिश करने से सिर दर्द, कंधों और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है। मालिश करने के लिए हर्बल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।
मालिश करने का सही तरीका
बालों की देखभाल के लिए तेल लगाने के अलावा मालिश का सही तरीका भी पता होना बहुत जरूरी होता है। बहुत ही महिलाएं गलत तरीके से बालों में तेल लगाती है जिसकी वजह से उन्हें नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं बालों में तेल लगाने के सही तरीका।
- आप कोई भी नेचुरल ऑयल लें। जैसे बादाम या फिर नारियल का तेल
- अब तेल को सबसे पहले अपने सर के बीच में लगाएं।
- इसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से तेल को पूरे स्कैल्प में लगाएं।
- फिर अब अपनी उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में स्कैल्प की मसाज करें।
- मसाज करते समय ज्यादा प्रेशर न डालें। केवल हल्के हाथों से करें।
- अब अपने बालों के थोड़े-थोड़े हिस्स लें और इसे आराम से खींच कर बालों की मसाज करें।
इसे जरूर पढ़ेंःनहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, घर बैठे इस तरह करें हेयर रिबॉन्डिंग
हेयर मसाज के फायदे

- हेयर मसाज करने से बालों की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। इसलिए रात को सोने से पहले बालों में तेल लगाना चाहिए।
- रात को सोने से पहले बालों की मसाज करने से रात को अच्छी नींद आती है।
- आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में अक्सर लोग सिरदर्द से परेशान रहते हैं। रात को बालों की मसाज करने से सिर दर्द भी कम होता है।
- हफ्ते में दो बार हेयर मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। (बालों की देखभाल कैसे करें)
- बालों में तेल लगाने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम हो जाती है जिससे खुजली जैसी समस्या नहीं होती है।
- तेल की मालिश करने से बालों की जड़े मजबूत होती है।
इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: इस तेल से घुटने तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल
मालिश के लिए बेस्ट ऑयल
बालों की मालिश के लिए आप नेचुरल ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
- नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
- बादाम ऑयल से हेयर मसाज करने से बाल सिल्की हो सकते हैं।
- बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए कैस्टर ऑयल और नारियल तेल काफी अच्छा माना जाता है। (बालों की मसाज के लिए नारियल तेल का कैसे करें यूज)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।