रात में सोने से पहले लगा लें एलोवेरा जेल के साथ ये एक चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो

 अगर आप भी चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स, रैशेज और इन्फेक्शन की वजह से परेशान हो रही हैं, तो अब आपको फ़िक्र करनेकी जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमा कर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं साथ ही ग्लोइंग स्किन भी पा सकती हैं।
image
image

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे घरेलु उपाय आजमाने के साथ-साथ बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स, रैशेज और इन्फेक्शन की वजह से परेशान हो रही हैं, तो अब आपको फ़िक्र करनेकी जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमा कर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं साथ ही ग्लोइंग स्किन भी पा सकती हैं।

चेहरे के लिए एलोवेरा जेल और बादाम तेल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी कई तरह के प्रयास करती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आप एलोवेरा जेल और बादाम तेल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसका सही से इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन प्रॉब्लम को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं एलोवेरा जेल और बादाम तेल का चेहरे के लिए कैसे इस्तेमाल करें।

aelovera jel

गुलाब जल का भी करें इस्तेमाल

चेहरे के लिए एलोवेरा और बादाम तेल दोनों ही एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इससे खास फेस टोनर बनाने के लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें, अब इसमें थोड़ा बादाम तेल और गुलाब जल मिक्स कर दें। अब आप इसे एक एयर टाइट डब्बे में भरकर रख सकती हैं। बात करें इसके इस्तेमाल की, तो आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर इसे फेस पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप इसका इस्तेमाल करें, तो पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश की मदद से धो लें, उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इस होममेड टोनर को गर्दन पर भी लगा सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही इससे स्किन प्रॉब्लम भी दूर होगी। आप चाहें तो इस टोनर में विटामिन ई कैप्सूल भी शामिल कर सकती हैं। यह भी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

1 - 2025-08-27T131141.741

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP