नहीं बढ़ रहे आपके बाल तो एलोवेरा का तेल दिखाएगा कमाल, जानें लगाने का तरीका

आजकल की इस तनाव भरी जिंदगी का सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। जिसके कारण हमें कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। हालांकि,कई कारण है जिससे बाल झड़ने की समस्या होने लगती है और फिर हेयर ग्रोथ नहीं होती है।
अक्सर महिलाएं लंबे बालों की चाहत में महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन एक समय बाद इनके नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में वह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सोचती हैं।
प्रकृति ने हमें कई ऐसे पौधे दिए हैं, जो हमारी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। एलोवेरा के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। इसका इस्तेमाल दवाई से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक को बनाने के लिए किया जाता है।
अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहें या फिर बेहद झड़ने लगे हैं तो आपको एलोवेरा के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन इसके लिए आपको बाजार से इसे मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको इस तेल को बनाने से लेकर लगाने और इसके फायदे सब कुछ बताएंगे।
इस तरह बनाएं तेल

आपको एलोवेरा का तेल बनाने के लिए केवल कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी। यह तेल कम समय में और आसानी से बन जाता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 एलोवेरा का पत्ता
- ½ कप नारियल का तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते के बाहरी हिस्से को काट लें।
- अब इसमें से जेल निकालकर मिक्सी में पीस लें।
- अब पैने में नारियल का तेल डालें। जब यह गर्म हो जाए तब इसमें एलोवेरा जेल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इससे तब तक पकाते रहें, जब तक कि इसका रंग हल्का भूरा न होने लगे।
- जब रंग बदलने लगे तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे एक बोतल में छानकर डाल दें।
इसे भी पढ़ें:एलोवेरा का सही तरह से करेंगी इस्तेमाल तो बढ़ सकती है बालों की ग्रोथ
एलोवेरा तेल का इस्तेमाल कैसे करें

- तेल को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
- इसके बाद अपने सिर को मसाज दें।
- फिर 1-2 घंटे बाद अपना सिर नॉर्मल पानी से धो लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें। (सफेद बालों के लिए हर्बल वाटर)
इसे भी पढ़ें:एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल, बाल हो जाएंगे लंबे और घने
एलोवेरा तेल को लगाने के फायदे

- जिन महिलाओं के ड्राई बाल होते हैं, उनके लिए यह तेल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटेक्यू एंजाइम स्कैल्प और बालों को मॉइश्चर करने में मदद करता है।
- एलोवेरा में अमिनो एसिड पाया जाता है, जो आपके फ्रिजी बालों में शाइन ला सकता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए। (हेयर ग्रोथ के लिए प्रोडक्ट्स)
- क्योंकि इसमें नारियल का तेल होता है,जिससे बाल बढ़ने लगते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।
- एलोवेरा में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे बालों को सॉफ्ट बनाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।