Wrinkles On Face: 40 की उम्र में झुर्रियां नजर आ सकती हैं कम, जब लगाएंगी ये 3 घरेलू चीजें

चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसी वजह से हम कई तरह के ट्रीटमेंट को करवाना शुरू कर देते हैं। लेकिन एक उम्र सीमा के बाद उनका असर भी चेहरे पर नहीं दिखाई देता है। इस तरह की समस्या सबसे ज्यादा 40 के बाद आती है। चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देती है। इसके लिए महिलाएं अक्सर चेहरे पर फेशियल और मसाज करवाना शुरु कर देती है। लेकिन आप कुछ ऐसे घरेलू चीजों को लगाकर भी इस समस्या को कम कर सकती हैं। डॉक्टर स्वाति ने ऐसे ही चीजों के बारे में जानकारी दी। जिसे आपको ट्राई करना चाहिए।
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं (Aloe vera Gel For Skin Care)
जब भी हमे चेहरे पर किसी तरह की दिक्कत दिखाई देती है, तो इसके लिए सबसे पहले हम एलोवेरा जेल को लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा जेल को लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है। ऐसे ही आप अपनी झुर्रियों की समस्या के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से मसाज कर सकती हैं। एलोवेरा जेल आपके गार्डन से मिल जाएगा। इसका रोजाना फ्रेश जेल निकालें। इसके बाद अप्लाई करके मसाज करें। इससे आपकी स्किन साफ भी लगेगी। साथ ही, टाइट नजर आएगी।
शहद का चेहरे पर इस्तेमाल (Honey For Skin Care)
चेहरे पर अगर आपको शहद का इस्तेमाल करना पसंद है, तो इसे आप झुर्रियों की समस्या के लिए भी कर सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को टाइट रखने में मदद करते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं। इसे आप डायरेक्ट भी चेहरे पर लगा सकती हैं या आप किसी फेस पैक पाउडर के साथ मिक्स करके भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सेंसेटिव है आपकी स्कैल्प तो अवॉयड करें ये चार चीजें
आंवला का करें चेहरे पर इस्तेमाल (Amla For Skin Care)
इसमें विटामिन सी होता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। ऐसे में इससे चेहरे पर कोलेजन की मात्रा बढ़ती है। आपके चेहरे की झुर्रियों की समस्या के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सेंसेटिव स्किन के लिए गर्मियों में बनाएं ये बॉडी लोशन
इन चीजों को आप चाहें तो साथ में मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, इसको लगाने के बाद बाहर के प्रोडक्ट को इस्तेमाल कम करें। इससे आपकी स्किन कुछ समय में टाइट होने लगेगी। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आपको पैच टेस्ट की जरूरत है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।