herzindagi
what is hair straightening cream

क्या होती है हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर बालों में हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो बाल खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको क्रीम लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-03-24, 13:06 IST

क्या आपने कभी हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाया है? अगर नहीं, तो आपको शायद यह नहीं पता होगा कि बालों को सीधा करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम कहा जाता है। यह क्रीम बालों को सीधा करने के लिए डिजाइन की जाती है, लेकिन इस क्रीम के भी कई टाइप होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम क्या होती है? साथ ही इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है। इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

कैसे चुनें हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम?

अगर आपके बाल फ्रिजी और वेवी हैं तो आपको माइल्ड स्ट्रेटनिंग क्रीम खरीदनी चाहिए। आप इस क्रीम का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं। घुंघराले बालों के लिए स्ट्रॉन्ग क्रीम का इस्तेमाल करें। ऐसी क्रीम जिसमें हीट प्रोटेक्शन और प्रोटीन हो।

हेयर वॉश करें

do hair washगंदे बालों में कभी भी क्रीम नहीं लगानी चाहिए। बालों में हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम लगाने से पहले इन्हें अच्छे से वॉश कर लें। बालों को धोने के बाद तौलिया की मदद से इन्हें कवर कर लें, ताकि सारा पानी सूख जाए। बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।

बालों को सुलझाएं

detangle hairहेयर वॉश करने के बाद बालों को अच्छे से सुलझा लें। उलझे बालों में क्रीम अच्छे से नहीं लगेगी। अच्छे रिजल्ट्स के लिए बाल गीले होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें:घर पर मिनटों में तैयार करें नेचुरल स्ट्रेटनिंग क्रीम, जानिए बनाने का तरीका

बालों को सेक्शन में बाटें

 ()अब आपको अपने बालों को 4-5 सेक्शन में बांटना होगा और पिन की मदद से सिक्योर कर लें। हथेली पर थोड़ी सी क्रीम लें और इसे बालों की जड़ और टिप पर लगाएं। फिंगरटिप की मदद से क्रीम को पूरे बालों में अच्छे से फैला लें। (हेयर स्ट्रेटनिंग कैसे करें)

इसे भी पढ़ें:सिल्‍की और शाइनी बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल हेयर स्पा क्रीम

ब्लो ड्राई करें

बालों के निचले हिस्से में राउंड ब्रश लगाएं और फिर ब्लो ड्राई करें। ब्लो ड्राई करते वक्त बालों को ऊपर की ओर रोल करना शुरू करें। स्ट्रेटनिंग क्रीम हीट एक्टिवेट होती है। इसलिए गर्माहट से यह अपने आप पिघल जाएगी। क्रीम को लगाने से आपको घुंघराले बाल सीधे हो जाएंगे और आपको मनचाहा लुक मिलेगा।

बालों को तब तक ब्रश करें, जब तक कि यह पूरी तरह से सूख न जाएं। इसी तरह बालों के बाकि सेक्शन पर भी क्रीम लगाएं। लीजिए लग गई आपकी बालों में हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम

घर पर बनाएं यह क्रीम

आपको बाजार से हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से यह बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस क्रीम को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • किसी भी बर्तन में 2-3 चम्मच पके हुए चावल डालें।
  • अब चावल में अंडे के सफेद भाग, 1 चम्मच नारियल का दूध,1 चम्मचक्रीम, और 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • आखिर में इसके ऊपर 1 चम्मच नारियल का तेल डालें।
  • लीजिए तैयार है आपकी होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम।
  • अब जब भी आपको अपने बालों को स्ट्रेट करना हो, इस क्रीम का उपयोग करें।

नोट: क्रीम पतली होनी चाहिए। अगर यह गाढ़ी होगी तो आप बालों में इसका उपयोग नहीं कर पाएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।