herzindagi
what is hair gummies ()

जानिए क्या होते हैं हेयर गमीज और कैसे करें इनका इस्तेमाल

हेयर गमीज का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। हालांकि, अभी भी लोग इसके बारे में सही तरह से नहीं जानते हैं। हेयर गमीज बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मददगार है।
Editorial
Updated:- 2023-04-06, 14:26 IST

क्या आप लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं? क्या हेल्दी हेयर के लिए आप हेयर पैक लगाकर थक चुकी हैं? क्या आपके बाल बहुत अधिक थिन होते जा रहे हैं? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है तो अब आपको नेक्स्ट लेवल पर जाकर सोचना चाहिए। जी हां, अगर आप पुराने ट्रेडिशनल तरीके अपनाकर थक चुकी हैं और आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप हेयर गमीज ट्राई करें। हेयर गमीज एक नया कॉन्सेप्ट है, लेकिन ग्लोबली इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इन हेयर गमीज को हेयर फॉल रोकने और बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अभी भी लोग इन हेयर गमीज के बारे में नहीं जानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको हेयर गमीज के बारे में विस्तारपूर्वक बता रही हैं-

हेयर गमीज क्या हैं?

what is hair gummiesहेयर गमीज वास्तव में गमीज हैं, लेकिन यह नॉर्मल गमीज से अलग हैं। इसमें बायोटिन, जिंक व मल्टीविटामिन मौजूद होते हैं। इसे कुछ इस तरह से तैयार किया जाता है कि इसके सेवन से कुछ ही दिनों में बालों में काफी अंतर नजर आने लगता है।

दरअसल, इसमें उन सभी कॉम्पोनेंट को शामिल किया जाता है, तो बालों को मजबूत बनाने और उसकी ग्रोथ को स्पीडअप करने में मददगार है। यह एक तरह से सप्लीमेंट हैं, लेकिन इन्हें गमीज के रूप में बनाया जाता है। इनका टेस्ट भी गमीज की तरह ही होता है, इसलिए खाने वाले व्यक्ति को कभी भी यह अहसास नहीं होता है कि वह किसी तरह के सप्लीमेंट या दवाई का सेवन कर रहा है।

हेयर गमीज के फायदे क्या हैं?

benefits of hair gummiesहेयर गमीज को बालों के लिए काफी अच्छा माना गया है। इसका सेवन नियमित रूप से करना होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो एक से दो महीने के भीतर आपके बाल झड़ना लगभग खत्म हो जाता है। साथ ही साथ, बालों की पहले से अधिक ग्रोथ भी होती है। चूंकि हेयर गमीज में कई तरह के विटामिन, जिंक आदि होता है। इसलिए जब इसका सेवन किया जाता है तो इसका पॉजिटिव असर नाखूनों व स्किन पर भी देखने को मिलता है। आपकी स्किन में एक नेचुरल ग्लो आता है। (हेयर केयर टिप्स)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:बालों की ग्रोथ के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

हेयर गमीज अन्य हेयर प्रोडक्ट से अलग किस तरह है?

expert tips for hair gummiesयूं तो मार्केट में कई तरह के हेयर प्रोडक्ट अवेलेबल हैं। लेकिन हेयर गमीज इनमें सबसे अलग है। इसकी कई वजह हैं। सबसे पहले तो यह गमीज की शेप व टेस्ट में अवेलेबल हैं, जिसके कारण व्यक्ति को कभी भी ऐसा नहीं लगता है कि वह कोई दवाई ले रहा है। बल्कि उसे टॉफी खाने जैसा ही अहसास होता है। (बालों को मजबूत कैसे करें)

वहीं, अन्य प्रोडक्ट्स बालों में केवल ऊपरी तौर पर ही काम करते हैं। लेकिन अगर जड़ें कमजोर होंगी तो बाल कभी भी मजबूत नहीं होंगे। वहीं, हेयर गमीज आपके बालों को भीतर से मजबूत बनाकर उनकी ग्रोथ पर असर दिखाते हैं। जब शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं तो यह बालों के साथ-साथ स्किन व नाखूनों पर भी असर डालते हैं। जबकि अन्य हेयर प्रोडक्ट सिर्फ बालों तक ही सीमित हैं।

इसे भी पढ़ें:बालों को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 2 चीजें

किन बातों का रखें ध्यान

हेयर गमीज का सेवन करते समय आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन-

  • सबसे पहले तो आप किसी अच्छे ब्रांड के हेयर गमीज को ही लेना शुरू करें।
  • हेयर गमीज लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। आखिरकार ये एक सप्लीमेंट ही हैं, इसलिए डॉक्टर से कंसल्टेशन बेहद जरूरी है। साथ ही साथ, आप उनके द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही इसे लें।
  • एक बार हेयर गमीज का सेवन शुरू करने के बाद उसे नियमित रूप से लें। साथ ही, इसे कम से कम तीन महीने अवश्य लेना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।