महिलाओं के शरीर के यह अंग बड़े होते हैं तो कभी नहीं होती पैसों की कमी

भारत में वैसे तो स्त्री रूप को लक्ष्मी माना जाता है मगर फिर भी हिंदुओं के प्रमुख ग्रंथ समुद्रशास्त्र में महिलाओं के अंगों के बारे में बहुत कुछ लिखा है। यह अंग उनका स्वभाव बताते हैं इसके साथ ही यह भी बात देते हैं कि भविष्य में उन्हें कैसे दिनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ अंग ऐसे भी होते हैं जो महिलाओं उनके जीवनसाथी के व्यवहार के बारे में बताते हैं। इसके अलावा अंगों से जुड़े समुद्र शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख मिलतता है कि महिलाओं के अंग उनकी अर्थिक स्थितियों और सौभाग्य की भविष्वाणी भी करते हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी आर्थिक स्थितियां कैसी होंगी तो एक बार हमारा यह लेख जरूर पढ़ें।
Read More: चेहरे का शेप बताएगा आपकी पर्सनालिटी के राज

जब लंबे हों बाल
वैसे तो आजकल लंबे बालों का ट्रेंड नहीं है। ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को स्टाइल देने के लिए कटवा लेती हैं मगर जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, समुद्र शास्त्र के हिसाब से वह महिलाएं घर के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं के घर पर होने से घर में हमेशा सुख और खुशियां ही आती हैं। तो अगर आपके बाल छोटे हैं तो इस बार बालों की ग्रोथ को कटवाएं नहीं बल्कि ट्रिम करवा कर बालों को लंबा ही होने दें। हो सकता है कि आपके लंबे बाल आपके घर पर खुशियों की बारिश कर दें।
Read more: महज ब्यूटी स्पॉट ही नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी के राज भी खोलते हैं चेहरे के तिल

नाभी का आकार हो बड़ा
आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आपकी नाभी का आकार भी बहुत कुछ बयान करता है। जी हां, जिन महिलाओं की नाभी बड़ी और गहरी होती हैं उनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। चाहे वे खुद नौकरी करें या न करें उनके पास धन हमेशा रहता है। इतना ही नहीं ऐसी महिलाओं के साथ रहने वाले लोगों के पास भी धन की कभी कमी नहीं होती । खासतौर पर जिनकी नाभी बड़ी ओर दाईं ओर मुड़ी हुई होती है वे महिलाएं ज्यादा ही भाग्यशाली होती हैं।

लंबे हाथ
जिन महिलाओं का हाथ बड़ा होता है वो महिलाएं कम महनत करके भी ज्यादा पैसे कमा सकती हैं। ऐसी महिलाओं को पैसे कमाने के शॉर्ट ट्रिक्स की अच्छी नॉलेज होती है। इतना ही नहीं अगर यह महिलाएं न कमाएं तब भी इनके पास पैसों की कमी कभी नहीं होती। इनका लक इतना तेज होता है कि इनसे जुड़े लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

जब सिर हो बड़ा
कहते हैं जिन महिलाओं का माथ बड़ा होता है वह काफी सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं का दिमाग बहुत तेज होता है। अपने करियर और एजुकेशन दोनों में ये महिलाएं आगे होती हैं। ऑफिस में भी इनका अच्छा काम होने की वजह से अच्छा प्रमोशन होता है। बेस्ट बात तो यह होती है कि इन्हें हमेशा ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की लालसा होती है, जिसके लिए यह महनत भी खूब करती हैं।

लंबी गर्दन वाली महिलाएं
इन महिलाओं को आलीशान जिंदगी जीने की आदत होती हैं। आलीशान जिंदगी जीने के लिए इन्हें पैसों की जरूरत पड़ती हैं जिसे ये महिलाएं बड़े स्ट्रगल से कमा पाती हैं। मगर बेस्ट बात यह है कि इन महिलाओं को महनत से डर नहीं लगता। अगर इन्हें पता हो कि जो काम वे कर रही हैं उससे इन्हें मुनाफा होगा तो उस काम को करने में ये महिलाएं और भी महनत झोक देती हैं।

जिन महिलाओं की टांगे होती हैं लंबी
लंबी टांगों वाली महिलाएं भी कम सौभाग्यशाली नहीं होतीं। ऐसी महिलाओं को विरासत से ही काफी कुछ मिला होता है जो इन्हें कभी आर्थिक तंगी का शिकार नहीं होने देता। वहीं ऐसी महिलाओं के पास अपनी खुद की प्रॉपर्टी काफी होती है। इन महिलाओं को नौकरी करने का ज्यादा शौक नहीं होता। ऐसी महिलाए बिजनेस करने में ज्यादा यकीन रखती हैं।

बड़ें कान वाली महिलाएं
जिन महिलाओं के कान बड़े होते हैं उनकी आर्थिक स्थिती भी अच्छी होती है। ऐसी महिलाओं पैसे जोड़ने की आदत होती है। विरासत में उन्हें कुछ नहीं मिलता मगर उनकी अपनी सेविंग्स की वजह से ही उनके पास काफी पैसा होता है। इन महिलाओं में एक यह भी गुण होता है कि यह व्यर्थ का पैसा खर्च नहीं करतीं और न ही किसी को उधार पैसा देने में विश्वा रखती हैं।
Image Credit: Image Bazaar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।