Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs: त्योहारों की झड़ी लगी हुई है, और अब बारी है हरतालिका तीज की। यह पर्व इस साल 26 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह खासतौर पर महिलाओं का पर्व है, जिसमें वे व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस अवसर पर मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है।
अगर आपके पास समय कम है लेकिन आप हाथों में सुंदर और आकर्षक मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस, जिन्हें आप कम समय में भी आसानी से लगा सकती हैं।
मॉडर्न अरेबिक टच
हरतालिका तीज पर पारंपरिकता के साथ थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो अरेबिक स्टाइल मेहंदी डिजाइन लगाएं। इसमें पैटर्न थोड़ा खुला होता है, जिससे यह जल्दी तैयार हो जाता है और हाथों को आकर्षक लुक देता है।
हरतालिका तीज पर फ्लावर मेहंदी डिजाइन
इस तरह का डिजाइन भी आप इस खास मौके पर बना सकती हैं और इस तरह की डिजाईन आपके हाथों पर खूबसूरतभी नजर आएगा।
चेक मेहंदी डिजाइन
चेक मेहंदी डिजाइन भी बहुत आसान होती है और कम समय में आपके हाथों पर लग सकती है। आप खुद भी इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं। चेक पैटर्न वाली मेहंदी में आपको बहुत सारे तरह-तरह का पैटर्न मिल जाएंगे। आपके हाथ छोटे हों या बड़े इस तरह की मेहंदी में आपके हाथ बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
बोल्ड मेहंदी डिजाइंस
इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में आप महीन की जगह पर मोटी डिजाइन बनाएं। सबसे अच्छी बेल की डिजाइन इस पैटर्न की मेहंदी में अच्छी लगती है। इसे लगाना तो आसान होता ही है साथ ही रचने के बाद यह बहुत ज्यादा सुंदर नजर आती है।
इसे जरूर पढ़ें -Hartalika Teej 2025 पर सिर्फ मेहंदी नहीं, बल्कि इन चूड़ा सेट को पहनकर हाथों की बढ़ाएं खूबसूरती
मिनिमल बेल मेहंदी डिजाइन
मिनिमल मेहंदी का क्रेज आजकल महिलाओं में बहुत देखा जा रहा है और इस तरह की मेहंदी को हाथों में लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आप बेल मेहंदी को भी मिनिमल अंदाज दे सकती हैं। इसके लिए आप एक बार ऊपर दिखाई गई मेहंदी की डिजाइन पर गौरफरमाएं।
हरतालिका तीज के लिए सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन (Hartalika Teej Simple Mehndi Designs)
आप हरतालिका तीज पर अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए आप सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें कलाई पर जाल का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। फिर फूल, पत्तियों और कोन डिजाइन बनाकर डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। अब इसमें अलग-अलग डिजाइन और शेड करते हैं। उंगलियों पर सिंपल पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करें। इससे आपका हाथ अच्छे लगेंगे। इस तरह की बेल को बनाने में आपको सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें -Simple Gol Tikki Mehndi Designs for Hartalika Teej 2025: हाथों के लिए गोल टिक्की मेहंदी की आसान डिजाइंस, तस्वीरें देखें
हरतालिका तीज के लिए मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइंस (simple mehndi designs)
आपके हाथ छोटे हों या बड़े, पतले हों या मोटे हरतालिका तीज पर मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही अच्छी लगेगी। इसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। आप हथेली के बीचों-बीच गोल आकार में रेखा खींच कर अंदर और बाहर छोटी-छोटी आकृतियां बनाकर अपने मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस मेहंदी डिजाइन के साथ उंगलियों और कलाई पर थोड़ी घनी मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं आपके पास समय कम हो तो केवल हथेली के बीच मेहंदी लगाकर भी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
हरतालिका तीज के लिए जल मेहंदी डिजाइंस (easy mehndi designs)
जाल मेहंदी लगाना आसान है। इसके लिए आपको तय करना होगा कि आप फूलों, लकीरों या डॉट्स किसका जाल बनाना चाहती हैं। इसके बाद पूरे हाथों में वैसी ही जाल डिजाइन बनाएं और बाद में उस जाल को छोटी-छोटी डिजाइंस से भरें। इस तरह की मेहंदी में आप हथेली और उंगलियों में एक जैसी डिजाइन बना सकती हैं। आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ चाहिए तो आप हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ जाल बनवा सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे और मोटे हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को पतला और लंबा दिखाएगी।
प्रतीक वाली मेहंदी डिजाइंस
शुभ अवसर और त्योहार पर आप भी हाथों में पवित्र हिंदू प्रतीकों वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह न केवल दिखने में अच्छी लगेगी बल्कि अवसर के हिसाब से आपके हाथों को अच्छे लुक भी देगी। आप ओम, स्वास्तिक या त्रिशुल भी बनवा सकती हैं। यह सभी चिन्ह 5 मिनट से भी कम समय में बन सकते हैं। आप दोनों हाथों में अलग-अलग चिन्ह वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। अगर आपको थोड़ी हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो छोटी-छोटी आकृतियों से हाथों को फिल कर सकती हैं।
हरतालिका तीज के लिए गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस
हरतालिका तीज पर अगर आपको मेहंदी लगवानी है, मगर आपके पास समय नहीं हैं, तो आप खुद से घर पर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह बहुत ही आसान होती है और इसे आप खुद से लगा सकती हैं। आप हाथों के बीच में बड़ी सी गोल टिक्की बनाएं और उसे आस-पास डॉट से हाथों को सजाएं। ऐसा करने से मेहंदी डिजाइन बहुत ही अच्छी लगती है और यह बहुत जल्दी लगती है। आप अपने दोनों हाथों में एक जैसी डिजाइन बनाकर उंगलियों की टिप को मेहंदी से कवर कर सकती हैं।
हरतालिका तीज के लिए कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइंस
कमल का फूल हिंदू धर्म में सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आप हाथों में केवल कमल का फूल ही बना लें, तब भी आपकी मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत लगेगी। वहीं उंगलियों को आप जाल मेहंदी डिजाइन से कवर कर सकती हैं। हरतालिका तीज पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत ही कम समय में लग जाती हैं और दिखने में भी बहुत सुंदर लगती हैं।
हरतालिका तीज की आप सभी को ढेरों शुभकामानाएं। इस पर्व पर आपकी आसान मेहंदी डिजाइंस की तलाश इस लेख को पढ़कर पूरी हो जाएगी। आप भी इस तरह की मेहंदी हाथों के फ्रंट और बैक पर लगा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। अगर आपको इसी तरह के मेहंदी से जुड़े आर्टिकल पढ़ने हैं तो हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों