Hariyali Teej 2021: पिया के नाम की मेहंदी रचेगी खूब गहरी अगर अपनाएंगी ये 5 टिप्स

इस बार हरियाली तीज 11 अगस्त को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में तीज का अपना अलग महत्व है। सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज का सुहागन महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर को पाने के लिए व्रत करती हैं। व्रत के लिए महिलाएं नए कपड़ों से लेकर गहने और हाथों में मेहंदी लगाती हैं।
हरियाली तीज के मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मेहंदी लगाना न केवल सोलह श्रृंगार में से एक है बल्कि मेहंदी के बारे में ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। वहीं, मेहंदी के बारे में एक और मान्यता है कि जिसके हाथ की मेहंदी जितनी गहरी रचती है, उसको उतना ही अपने पति का प्यार मिलता है। अगर आप भी पिया के नाम की मेहंदी को गहरा और खूबसूरत रचाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दिए घरेलू टिप्स को आजमाएं।

5 से 6 घंटे तक मेहंदी लगाएं
कुछ महिलाएं मेहंदी लगाने के कुछ देर बाद ही इसे धो देती हैं। लेकिन मेहंदी लगाने के बाद धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए मेहंदी को हाथों पर रचे रहने दें। इससे मेहंदी का रंग गहरा रचता है।
इसे जरूर पढ़ें:सावन की हरियाली तीज से पहले देखिये लेटेस्ट मेहेंदी के डिज़ाइन
नींबू और चीनी
नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस घोल को लगाने से मेहंदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है। जी हां चीनी की चिपचिपाहट मेहंदी को त्वचा से चिपकाए रखती है। दूसरी तरफ नींबू का रस उत्प्रेरक के रूप में काम करता है, जो मेहंदी के रंग को पूरी तरह से त्वचा में प्रवाहित कर देता है और उसे गहरा रंग देता है।

लौंग का कमाल
मेहंदी के ड्राई होने पर इसे बिना धोए ऐसे ही छुड़ाने के बाद फ्राइंग पैन में लौंग की कुछ कलियों को डालकर हाथ पर उनका धुंआ लेना भी एक कारगर उपाय है। ऐसा करने से मेहंदी का रंगगहरा हो जाता है। गर्म लौंग से निकलने वाला धुआं मेहंदी को डार्क या काला करने में हेल्प करता है।
सरसों का तेल
मेहंदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें हो सके तो कम से कम 10 से 12 घंटों तक हाथों पर पानी का इस्तेमाल करने से बचें। साबुन के इस्तेमाल से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। मेहंदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल को हाथों पर मल लें।
इसे जरूर पढ़ें:Latest Mehndi Or Henna Design 2019: मेहंदी के मनमोहक और नए डिजाइंस

बाम का इस्तेमाल
एक बार हाथों से मेहंदी हटाने के बाद डिजाइन पर विक्स लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि ये बाम रंग को और निखरता है। इसके लगाने की बाद आप नारंगी से गहरे लाल रंग में इसको बदलते हुए देखेंगे। बाम के गर्म होने के कारण यह मेहंदी को गहरा रंग देता है। लेकिन विक्स ज्यादा न लगाएंं, क्योंकि यह मेहंदी के रंग को गहरे लाल रंग से भूरे रंग में भी बदल सकता है।
इन टिप्स को अपनाने से पिया के रंग की मेहंदी का रंग गहरा रचता है।आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Pinterest.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।