चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमें अक्सर फेस मास्क्स का ख्याल आता है। चाहें DIY नुस्खे इस्तेमाल किए जाएं या फिर बाज़ार के कॉस्मेटिक फेस पैक्स इस्तेमाल किए जाएं आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि फेस मास्क लगाने के कुछ तय नियम होते हैं और उन्हें हमेशा फॉलो करना है। कई लोगों की शिकायत होती है कि फेस मास्क लगाने के बाद उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी होने लगी, लेकिन कई बार ये परेशानियां सिर्फ आपकी अपनी गलती के कारण होती है।
उदाहरण के तौर पर अगर आपने अपनी स्किन के हिसाब से फेस मास्क नहीं लगाया है तो ये परेशानी वाली बात हो जाएगी। ऐसे ही कई गलतियां होती हैं जो लोग अनजाने में फेस मास्क लगाने के बाद कर देते हैं जिससे उनके चेहरे में परेशानियां होने लगती हैं। तो चलिए आज उन्हीं गलतियों की बात करते हैं।
ये सबसे बड़ी और सबसे खतरनाक गलती साबित हो सकती है। हमेशा फेस ब्लीच को फेस मास्क के पहले लगाया जाता है, लेकिन अगर आप बाद में इसे लगाते हैं तो ब्लीच में मौजूद अमोनिया आपके चेहरे पर दाने भी ला सकता है। साथ ही कई लोगों को तो ब्लीच सूट ही नहीं करता है और ऐसे में आपके लिए ये जरूरी है कि आप ब्लीच लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और साथ ही साथ फेस मास्क के बाद ब्लीच कभी ना लगाएं।
ब्लीच या तो पहले लगाएं या फिर इसे अवॉइड करें और सिर्फ फेस मास्क का इस्तेमाल करें। कॉस्मेटिक मास्क्स का इस्तेमाल करते समय ये गलतियां होती हैं और ब्लीच और मास्क के केमिकल्स खराब स्किन इन्फेक्शन भी दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- लिक्विड फाउंडेशन और हाइलाइटर से इन 3 आसान स्टेप्स से लाएं चेहरे पर ग्लो
अगर आप फेस मास्क लगा रहे हैं तो इसे बहुत ज्यादा या बहुत कम नहीं लगाएं। जितनी स्किन को जरूरत है बस उतना ही लगाना काफी होगा। रिजल्ट्स बहुत अलग-अलग हो सकते हैं और इसलिए ये जरूरी है कि आप स्किन पर उतना ही प्रोडक्ट लगाएं जिससे वो पूरी तरह से कवर हो जाए।
यह विडियो भी देखें
जरूरत से कम प्रोडक्ट लगाने से आपके चेहरे को पूरा पोषण नहीं मिलेगा और जरूरत से ज्यादा स्किन अब्जॉर्ब नहीं कर पाएगी।
कई लोगों को ये गलतफहमी होती है कि अगर वो लंबे समय के लिए मास्क को लगाकर रखने से वो ज्यादा असर करता है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आपको मास्क अपने चेहरे पर उतनी ही देर रखना चाहिए जितनी देर इसे रखना सही होता है।
कुछ फेस मास्क में ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और ये स्किन को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए मास्क को 15 मिनट से ज्यादा कभी नहीं लगाना चाहिए।
ये भी एक गलती है जो अनजाने में ही कई लोग करते हैं। फेस मास्क लगाने के बाद चेहरा धोना अलग बात है और चेहरे पर साबुन या फेस वॉश लगाना अलग। आपने ध्यान दिया होगा कि फेशियल करवाने के बाद भी चेहरा धोने को मना किया जाता है क्योंकि चेहरे पर कई तरह के केमिकल्स और इंग्रीडिएंट्स लगाए जाते हैं और अगर आप उसे साबुन से धोएंगी तो रिएक्शन हो सकता है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप मास्क लगाने के बाद साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
इसे जरूर पढ़ें- होंठों पर लिप टिंट लगाने से पहले जान लें ये बातें
वैसे तो कई मास्क सेल्फ हाइड्रेटिंग होते हैं, लेकिन उसके बाद भी आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजेशन की जरूरत होती है। मास्क लगाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी ये भी है कि आप मास्क के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें।
मास्क चाहें आप जिस भी तरह का लगाएं उसके बाद ये स्टेप्स फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या है तो ये जरूरी है कि आप अपने लिए सही मास्क चुनने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।