Beauty Tips: इन 4 घरेलू तरीकों से चेहरे के बालों को करें ब्लीच

कई महिलाओं के चेहरे पर बाल होते हैं। यह बाल कानों के पास, चिन पर और होठों के आसपास होते हैं। महिलाओं के चेहरे पर बाल हों तो यह उनके चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ते हैं। इसलिए बहुत सारी महिलाओं को हर 15 दिन में एक बार चेहरे को ब्लीच करना पड़ता है। ब्लीच क्रीम में जो कैमिकल होता है उससे बेशक चेहरे के बालों को रंग हलका पड़ जाता हो मगर, इसमें मिले कैमिकल्स त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। ब्लीच करने से चेहरे पर दाने, रौशेज और खुजली होने लगती है। अगर, ऐसा आपके साथ भी होता है तो आपको मार्केट में मिलने वाली ब्लीच को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए और उसकी जगह आपको घर पर ही घरेलू चीजों से ब्लीच तैयार करके चेहरे को ब्लीच करना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आसानी से घर पर ही अलग-अलग तरह से ब्लीच तैयार करके चेहरे पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Ayurvedic Face Packs: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये 5 आयुर्वेदिक फेस पैक

बेसन, हल्दी और दूध
त्वचा के रंग को निखारने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इससे आप चेहरे के बालों के रंग को ब्लीच भी कर सकती हैं।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- ½ छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग त्वचा चाहिए तो पपीते के बीज से बनाएं फेस मास्क
विधि
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन, दूध और हल्दी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने दें। जब यह थोड़ा सूखने लगे तो स्क्रब करते हुए आप इसे चेहरे से छुड़ाएं। इसके बाद आप चेहरे को पानी से साफ कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएंगे तो आपके चेहरे के बालों का न केवल रंग हल्का होगा बल्कि वह झड़ भी जाएंगे। अगर आप घर पर इसे नहीं बना सकती हैं तो आप बाजार से भी इस पैक को खरीद सकती हैं। यह उबटन के नाम से आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। मगर, आप इन्हें कम दामों पर ऑनलाइन यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको उबटन के 200 ग्राम के 2 पैक 160 ₹ में मिल जाएगा।
मूली और नीबू का रस
मूली में विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है। वहीं नीबू में ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं।
सामग्री
- ½ छोटा चम्मच नीबू
- एक मूली छिली हुई
विधि
मूली को कस लें और उसमें नीबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इसे हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएं। आपको असर नजर आएगा।

केला और ओट्स
केला और ओट्स दोनों में ही बालों के रंग को लाइट करने वाले एलिमेंट्स होते हैं।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ओटमील
- 1 केला
विधि
केले को मैश कर लें। इसके बाद उसमें ओट्स डालें। इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें। 5 से 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर इस मिश्रण से स्क्रब करें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसे हफ्ते में 1 से 2 बार जरूर ट्राय करें।
टमाटर
टमाटर में नैचुरल ऐसिड होते हैं। यह ब्लीचिंग एजेंट का काम करते हैं। इससे आपके चेहरे के बालों का रंग लाइट हो जाता है।
सामग्री
- टमाटर
विधि
टमाटर को बीच से काटें और सर्कुलेशन मोशन में 5 मिनट तक टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं। टमाटर के रस को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल चेहरे पर करेंगी तो आपके चेहरे की त्वचा का रंग तो निखरेगा ही साथ ही आपके बालों का रंग भी लाइट होगा।

एग व्हाइट और कॉर्न फ्लोर
केक बनाने के साथ-साथ एग व्हाइट का इस्तेमाल फेशियल हेयर्स को लाइट करने के लिए भी किया जा सकता है।
सामग्री
- 2 एग व्हाइट
- 1 छोटा चम्मच शुगर पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
विधि
सबसे पहले दो अंडे लें और दोनों के यलो पार्ट को अलग कर दें। इसके बाद एग व्हाइट को अच्छे से मिक्स करें। इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी धोलें ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।