herzindagi
best onion hair packs to improve scalp health

प्याज का ऐसे करेंगी इस्तेमाल तो झड़ना बंद हो जाएंगे बाल, बहुत असरदार है ये देसी नुस्खे

प्याज बालों के लिए अच्छा होता है ये तो आपको पता होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए जिससे पहले ही इस्तेमाल से बाल झड़ने बंद हो जाएं, ये हम आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2020-05-20, 09:37 IST

प्याज का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है और ये हमेशा हमारे किचन का हिस्सा रहता है। न सिर्फ ये खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। आप जानती होंगी कि प्याज का काम सिर्फ खाने के लिए नहीं है बल्कि ये बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होता है। ये बालों के लिए इतना उपयोगी है कि इसका लगातार इस्तेमाल बालों में जान डाल सकता है।

प्याज में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, ई, बी, फॉसफोरस, जिंक, पोटैशियम, कारोटीन, मैग्नीशियम जैसे कई एलिमेंट्स होते हैं जो हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। अगर प्याज इतना लाभकारी है तो उसे सही तरह से लगाना भी आना चाहिए। आज हम बात करते हैं प्याज किस तरह से बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और साथ ही साथ वो 3 कौन से हेयर पैक्स हैं जो सबसे ज्यादा फायदा कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ एक छोटे से काम से दूर हो सकती है फ्रिजी बालों की समस्या, रात में सोते समय आजमाएं ये ट्रिक

बालों के लिए प्याज के फायदे-

- प्याज में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को जल्दी सफेद होने से बचाते हैं।
- प्याज के लगातार इस्तेमाल से बाल शाइनी होते हैं और उनकी क्वालिटी में भी काफी फर्क पड़ता है।
- इससे बाल में जुएं नहीं होते हैं।
- बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है और बालों में वॉल्यूम आती है।
- ये डैंड्रफ से लड़ता है और इसमें कई एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं।
- ये ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा है और हेयर ग्रोथ बहुत अच्छे से होती है।
- इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी कई तरह के स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर करती है और हेयर लॉस रोकती है।
- इससे हेयर फॉलिकल्स को आराम मिलता है और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी हो सकती है।
- इसमें मौजूद सल्फर से बालों का टूटना कम हो सकता है।

hair fall control onion hair packs

घर में कैसे बनाएं प्याज का रस-

अपने बालों की लेंथ के हिसाब से एक या दो बड़े प्याज लें और उन्हें अच्छे से धोकर काट लें। अब इसे ब्लेंडर में पीस लें और किसी कपड़े या फिर छलनी की मदद से इसे छान लीजिए। ताकि आप ताज़ा प्याज का रस निकाल सकें।

इस प्याज के रस से बहुत अच्छे हेयर पैक बन सकते हैं।

1. स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए-

ऑलिव ऑयल और प्याज से बना हेयर मास्क बालों के ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे डैंड्रफ खत्म होता है और स्कैल्प की हेल्थ अच्छी होती है। इससे हेयर फॉलिकल्स भी बेहतर होते हैं बाल सॉफ्ट, हेल्दी और मोटे होते हैं।

कैसे बनाएं-

यह विडियो भी देखें

4-5 चम्मच प्याज के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिक्सचर को स्कैल्प में सर्कुलर मोशन में लगाएं। 1-2 घंटे बाद शैम्पू करें और बालों में कंडीशनर भी लगाएं। इसे हर हफ्ते लगाएं।

onion juice and other ingredients for hair fall

इसे जरूर पढ़ें- Celeb Hair Care tips: आलिया भट्ट की तरह आप भी इन 5 तरीकों से 5 मिनट में पतले बालों को दिखा सकती हैं घना

2. ड्राई और डैमेज बालों के लिए शहद और प्याज का हेयर मास्क-

प्याज और शहद दोनों में ही एंटीऑक्सिडेंट खूबियां होती हैं जिनसे बालों का डैमेज खत्म होता है। इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है। प्याज के साथ अगर शहद लगाया जाता है तो ये बालों में मॉइश्चर बनाए रखता है और नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इससे हेयर फॉल भी कम होता है।

कैसे बनाएं-

1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद को आधा कप प्याज के रस में मिलाएं और अच्छे से अपने स्कैल्प से लेकर बालों के अंत तक लगाएं। इसे अच्छे से मसाज करें और आधा घंटा अपने बालों में रखें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू और हेयर कंडीशनर से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

क्योंकि ये पैक काफी पतला होता है तो बालों से बहेगा इसलिए अपने कंधों पर पुराना तौलिया रख लें और शावर कैप बालों में लगा लें।

 

3. फ्रिजी और कैमिकल लगे बालों के लिए प्याज और दही वाला हेयर मास्क-

बालों में स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग, या कलर करवाने से बाल कैमिकल ट्रीटेड हो जाते हैं। किसी भी तरह का हेयर केयर रूटीन बिना दही के पूरा नहीं होता। दही और प्याज दोनों एक साथ मिलकर काफी अच्छा हेयर पैक बनाते हैं। इससे न सिर्फ हेयर फॉल कम होता है बल्कि इससे फ्रिजी और डैमेज बालों को पोषण भी मिलता है। ये बालों का पीएच लेवल बैलेंस बनाए रखता है। साथ ही ये स्कैल्प के लिए कूलिंग इफेक्ट भी लाता है। ये डैंड्रफ से लड़ता है।

कैसे बनाएं-

5-6 चम्मच प्याज के रस के साथ दो चम्मच गाढ़ा दही मिलाएं। इसे स्कैल्प सहित पूरे बालों में लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और शैम्पू के साथ कंडीशनर भी इस्तेमाल करें।

 



उम्मीद है कि ये सभी पैक्स आपके काम आएंगे और आपका हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद करेंगे। ये सभी टिप्स आप 3 हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल करके देखें। इसे हफ्ते में एक बार लगाना ही काफी होगा। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। अपना एक्सपीरियंस हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसी ही अन्य खबरों को पढ़ने के  लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।  

All image Credit: Freepik/ Pinterest/ Healthline

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।