रेगुलर या raw कौन सा शहद है आपके लिए बेहतर, जानें
कुछ महिलाएं रॉ और कुछ रेगुलर शहद का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह मालूम नहीं होता है इन दोनों में क्या अंतर है? आइए हमारे साथ आप भी इन दोनों के बीच के अंतर को जानें।

Updated:- 2018-02-05, 17:05 IST
चीनी के मुकाबले शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बात तो हम सभी जानती हैं। शायद इसी कारण डॉक्टर भी हमे चीनी की जगह शहद खाने की सलाह देते हैं। यहां तक कि वजन कम करने के लिए अक्सर महिलाएं नींबू के साथ शहद लेती हैं क्योंकि इससे वजन तेजी से कम होता है। और तो और शहद कुछ महिलाओं की डाइट का हिस्सा होता है। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले रेगुलर शहद का इस्तेमाल करती हैं। तो कुछ महिलाएं रॉ हनी का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन महिलाएं को यह मालूम नहीं होता है इन दोनों में क्या अंतर है? क्यों कुछ महिलाएं रॉ और कुछ रेगुलर शहद का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको भी हमारी तरह इन दोनों के बीच का फर्क जानना हैं और यह भी जनाना हैं कि दोनों में से कौन सा हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं तो आइए इस वीडियो के माध्यम से जानें।
Watch more: इन juices को पीने से आपकी body हो जाएगी एक दम fresh
Raw honey
सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निकले शहद को रॉ हनी कहा जाता है। इसे छत्ते से निकालने के बाद नायलॉन के कपड़े में छाना जाता है। जिसे खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। छानने से इसमें से गैर जरूरी चीजें निकाली जाती हैं। जैसे बीवैक्स और मरी हुई मधमक्खियां निकाली जाती है। इसे किसी भी फिल्टर से गुजारा नहीं जाता है। इसलिए यह सबसे शुद्ध शहद माना जाता है।

Image Courtesy: Shutterstock.com
Regular honey
रेगुलर हनी को बहुत सारे मशीनी प्रोसेस से गुजारा जाता है। इसे कई बार फिल्टर किया जाता है। इसे गर्म कर इसमें से यीस्ट निकालकर शहद की उम्र बढ़ाई जाती है। इसमें चीनी भी मिलाई जाती है। चीनी मिलाने के कारण इसमें शहद के गुण कम हो जाते हैं।
कौन सा शहद है ज्यादा healthy
दोनों में से रॉ हनी में ज्यादा nutrients मौजूद होते हैं। इसमें 30 तरह के anti-oxidant भी मौजूद होते हैं। यह दिल संबंधी बीमारियों और cancer के खतरे से बॉडी की रक्षा करता है। वहीं दूसरी ओर रेगुलर शहद के फिल्टर प्रोसेस के कारण कई तरह के nutrients मर जाते हैं!
अगर आप हेल्दी रहना चाहती हैं तो चीनी को छोड़कर रॉ शहद को चुनें।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Syed Afraz
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।