10 Minute Face Mask: डल स्किन, काले धब्बे और ड्राई होठों के लिए बेस्ट होंगे ये 3 इंस्टेंट मास्क

स्किन से जुड़ी कई अलग-अलग समस्याओं के लिए कई तरह की चीज़ें इस्तेमाल की जा सकती हैं। कॉस्मेटिक से लेकर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स तक और नेचुरल घरेलू नुस्खों तक बहुत कुछ ऐसा है जो स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पर इनमें से क्या ऐसा है जिसे आप इस्तेमाल करें? कई बार हमें पार्टी या किसी ऐसे फंक्शन में जाना होता है जहां हमें इंस्टेंट ग्लो चाहिए होता है। ऐसे में हम अपनी स्किन के लिए क्या ऐसी चीज़ इस्तेमाल करें जो इंस्टेंट असर करे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ इंस्टेंट फेस मास्क के बारे में जो आपको फायदा पहुंचाने के साथ-साथ आपकी स्किन को परमानेंट ग्लो भी दे सकते हैं।
1. डल स्किन के लिए बनाना फेस पैक-
सबसे पहले तो आप बनाना फेस पैक का इस्तेमाल करें जो आपके चेहरे को और भी ज्यादा ग्लोइंग बना सकता है। इसके लिए आप आधे केले को छिलके सहित पीस लें। उसमें एक आधा टी-स्पून ग्लीसरीन डालें और साथ ही साथ दो-तीन बूंद टी-ट्री ऑयल। इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप देखेंगी कि कितनी आसानी से आपके चेहरे में रौनक आ गई है।
इसे जरूर पढ़ें- घर में 10 मिनट में हनी फेशियल करें और डल और ड्राई स्किन को कहें अलविदा
2. अगर स्किन पर हैं काले धब्बे तो लगाएं ये फेस पैक-
अगर आपकी स्किन पर काले धब्बों की समस्या है तो आप या तो सीधे टमाटर का जूस कई दिनों तक लगा सकती हैं। ये आपके चेहरे से कई तरह की समस्याओं को कम करेगा इसके साथ रंगत भी निखारेगा। अगर आपको इंस्टेंट फेस और बॉडी पैक चाहिए तो आप Wow का उबटन फेस और बॉडी पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। ये इंस्टेंट मास्क न सिर्फ चेहरे पर बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों में भी लगाया जा सकता है और साथ ही साथ आप इसे अंडर आर्म्स को गोरा करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस प्रोडक्ट का 200Ml का पैक खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। अगर आप इसका फेस पैक न खरीद कर फेस वॉश खरीदना चाहती हैं तो वो आप यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।
ये प्रोडक्ट काफी फायदेमंद है और आपके चेहरे और स्किन की रंगत को ठीक करने का काम करेगा।
3. अगर होठ काले और ड्राई हैं तो-
अगर आपको हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या है या होठों के आस-पास का हिस्सा बहुत काला और खराब सा हो गया है तो आपके लिए एक और इंस्टेंट पैक काम आएगा। ये इंस्टेंट फेस पैक आपके सभी समस्याओं को दूर कर सकता है। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल बहुत आराम से कर सकती हैं। इसे सिर्फ उतने हिस्से में लगाएं जहां समस्या है।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Care: ये हैं बेस्ट एंटी-एजिंग क्रीम्स, उम्र से कई साल जवां दिखाने का करती हैं दावा
- सबसे पहले आधे टमाटर का जूस निकाल लें
- इसमें मिलाएं 1/2 छोटा चम्मच एपल साइडर विनेगर। इस विनेगर का इस्तेमाल कई तरह से स्किन के लिए किया जाता है। आप इसे यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं। 199 रुपए में इसका 500 ml का पैक आप खरीद सकती हैं। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
- 1 छोटा चम्मच चुकंदर का पाउडर या चुकंदर का जूस
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल भी इसमें मिलाएं
इसे पेस्ट फॉर्म में बनाकर उस जगह लगाएं जहां चेहरा बहुत पिगमेंटेड है। ऐसे में आपका चेहरा बहुत ज्यादा काला होने पर भी ठीक लगने लगेगा। अगर चेहरे का कोई एक हिस्सा ज्यादा काला है तो इसे उसी जगह पर लगाएं।
ये तीन इंस्टेंट पैक्स आपके चेहरे को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।