चेहरे पर दिखने वाले काले-धब्बे छीन रहे हैं आपकी सुंदरता तो ट्राय करें ये ट्रिक

चेहरे पर दिखने वाले काले-धब्बे चेहरे की पूरी सुंदरता पर नजर लगा देते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो आज से ही ये ट्रिक आजमाना शुरू करें और इन काले धब्बों से पाएं छुटकारा। 
Updated:- 2018-01-25, 17:55 IST
keep your neck clean during wintersbig

बेदाग और ग्लोइंग फेस हर किसी को पसंद आता है। लेकिन आज की प्रदूषण भरी जीवनशैली और तेज धूप के किरणों से चेहरे को बचाना लगभग नामुमकिन है। इस धूप और प्रदूषण के कारण फेस और बॉडी पर काले धब्बे पड़ जाते हैं जो चेहरे की पूरी सुंदरता पर ग्रहण लगा देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते है कि ये प्रदूषण और धूप आपका चेहरा ना बिगाड़े तो ये फेस मास्क ट्राय करें। ये फेस मास्क सिर्फ 15 मिनटों में चेहरे के इन दाग-धब्बों को ठीक कर देता है। 

ना करें मार्केट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल 

इन धब्बों को हटाने के लिए महिलाएं कई सारे ऑनलाइन प्रोडक्ट यूज़ करती हैं। जिनके कई बार साइड इफेक्ट्स हो जाते हैं। जिससे दाग-धब्बे कम होने की जगह बढ़ जाते हैं। ऐसे में क्या किया जाए?

ऐसे में घरेलू नुस्खों पर भरोसा किया जाए। क्योंकि ये दाग-धब्बों को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के हटाते हैं।  

इसलिए ना करें मार्केट प्रोडक्ट्स का यूज़

  • मार्केट के प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं।
  • जरूरी नहीं कि ये आपकी स्किन को सूट करें।
  • इनके साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं।
  • कई बार दाग-धब्बों को और अधिक गहरा कर देते हैं। 
  • बिना किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

Read More: ये हैं bollywood की सबसे स्टाइलिश sisters जिनका फैशन सेंस आपको दीवाना बना देगा

 

hair removal cream can damage your skinbig

करें किचन का रुख

इन दाग-धब्बों को ठीक करने के लिए किचन का रुख करें। जी हां, इन धब्बों से दूर होने के लिए बाजार के कॉस्मेटिक पर पैसा खर्च करने से अच्छा है कि फल और सब्जियां खरीद कर खाएं। इन फलों को एक महीने तक खाने से भी दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं। साथ ही किचन में रखे इन चीजों का इस्तेमाल करें। ये चीजें आपके दाग-धब्बों को हटा देंगे। 

  • चंदन पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • नींबू का रस 
  • बादाम तेल

ऐसे करें इस्तेमाल 

  • एक कटोरी में इन सारी चीजों को मिलाएं और पेस्ट बना लें। 
  • फिर इस पोस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
  • चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को छोड़ दें। 
  • 15 मिनट बाद भीगे हाथ से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उंगलिया घुमायें। 
  • दो मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो दें। 
  • चेहरे के अलावा शरीर के अन्य भागों पर भी इस मिश्रण का प्रयोग किया जा सकता है। 

नोट- दाग-धब्बों को जल्दी हटाने के लिए सप्ताह में तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

keep your neck clean during wintersinside

कैसे होता है इसका फायदा

  • चंदन में प्राकृतिक गुण समाहित होते हैं इसलिए चंदन के लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी खूबसूरती बढ़ती है।
  • रोजाना चंदन का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनती है। 
  • हल्दी के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा का रूखापन और दागधब्बों को दूर करने में मदद करता है। 
  • बादाम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण नई त्वचा का निर्माण करने में भी मदद करता है और स्किन को टोन करता है। 
  • नींबू के रस में मौजूद एसिडिक कंटेट त्वचा को दाग धब्बों को दूर करता है। ये त्वचा पर प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। 

 

इसलिए बिना किसी डर के इस पेस्ट का इस्तेमाल करें और पाएं बॉलीवुड सेलीब्रिटी्स की तरह की खूबसूरती। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।