Home Remedies For Smelly Hair: पसीने की वजह से बालों में आ रही है बदबू तो इन 3 होम रेमेडीज करें फॉलो

बालों को टाइट बांधने या स्कार्फ बांधने से बालों में पसीना आता है साथ ही, गर्मी की वजह से बालों में पसीना आता है। पसीने की वजह से बालों में बदबू आती हैं साथ ही, कई बार इन्हें वॉश करने के बाद भी ये बदबू बनी रहती है। वहीं अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो, आप इस आर्टिकल में बताए गए इन 3 टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। ये टिप्स बालों को चमकदार साथ ही, बालों से आने वाली बदबू को भी कम कर सकता है।
नींबू का रस

बालों से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू के रस में एंटीबैक्टीरियल समेत कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण स्कैल्प को साफ करने साथ ही, बालों से आने वाले पसीने की समास्या को कम करने का काम करते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
एक कटोरी में पानी लें और इसमें 2-3 चम्मच नींबू के रस लें और इसके बाद स्कैल्प पर अप्लाई करें और 5-10 मिनट बाद बालों को धो लें।
इसे भी पढ़ें- हेयर फॉल होगा कम अगर इन दो चीजों के पानी से वॉश करेंगी बाल
टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल भी कई सारे गुणों से भरपूर है, इसमें टीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और ये बालों से बदबू को कम करने में उपयोगी है।
इस तरह करें इस्तेमाल
बालों पर टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसके बाद आप बालों को धो लें और इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
मेथी का पेस्ट

बालों से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप बालों पर मेथी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी में कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण बालों के फायदेमंद है साथ ही, इसकी मदद से बालों से आने वाली बदबू कम हो सकती है।
इस तरह करें इस्तेमाल
मेथी को रात को भिगो लें और इसके बाद इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें- Hair Care In Summer: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये बीज, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।