herzindagi
image

Hair Care In Summer: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये बीज, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Hair Care In Summer: अगर आप भी हीट वेव की वजह से हो रहे फ्रिजी हेयर के कारण परेशान है, तो हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप एक छोटे से बीच का इस्तेमाल कर अपने बालों का ध्यान रख सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-05-01, 18:00 IST

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में तेज धूप और हीट वेव की वजह से अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन और अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इससे बचने के लिए कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है।

अगर आप भी हीट वेव की वजह से हो रहे फ्रिजी हेयर के कारण परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप एक छोटे से बीच का इस्तेमाल कर अपने बालों की सेहत का ख्याल रख सकती है।आईए जानते हैं एक्सपर्ट किस पर क्या राय है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-01T133225.384

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी फ्रिजी हेयर की वजह से काफी परेशान है, तो अब घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं मेथी दाना की। मेथी दाना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह स्किन और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है। आप इसका इस्तेमाल कर अपने फ्रिजी हेयर से राहत पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: हेयर वॉश के 2 दिन में ही चिपचिपे हो जाते हैं बाल, तो ये उपाय आयेगा आपके काम

मेथी दाने का इस्तेमाल

घर पर रहकर आप आसानी से मेथी दाने का इस्तेमाल कर हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी दाने को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस कर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में आप दो चम्मच नीम का पाउडर भी ऐड कर दें। मेथी दाना पाउडर और नीम पाउडर दोनों को एक कंटेनर में निकाल ले। अब इसमें आप दो चम्मच दही, कुछ बूंद जैतून का तेल और अरंडी का तेल भी मिला दें।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-01T133223.169

इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें और अपने बालों में 40 मिनट के लिए लगा कर रखें। समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को धो सकती हैं। इस हेयर मास्क से आपको काफी आराम देखने को मिलेगा। आप एक हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  रूखे-बेजान बालों में जान डालने का काम करेंगे ये 3 हेयर मास्‍क

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।