DIY: लिप केयर रूटीन में 3 तरह से से घी को करें शामिल

सर्दियों के मौसम में होंठों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घी को करने लिप केयर रूटीन में शामिल। 
Updated:- 2020-12-24, 19:01 IST
DIY lip care scrub

सर्दियों के मौसम में केवल चेहरे की त्‍वचा ही नहीं ड्राई होती है बल्कि इस मौसम में होंठों के फटने की समस्‍या भी हो जाती है। कई लोगों के होंठों से तो अधिक ड्राईनेस की वजह से खून भी आने लग जाता है। यह स्थिति बेहद दर्दनाक होती है। साथ ही फटे हुए होंठ आपकी चेहरे की सुंदरता को भी प्रभावित करते हैं। 

वैसे तो बाजार में बहुत सारे लिप केयर प्रोडक्‍ट्स आते हैं। मगर उनके इस्‍तेमाल से कुछ हद तक ही इस समस्‍या से छुटकारा मिलता है। इन प्रोडक्‍ट्स का प्रभाव तब तक ही रहता है, जब तक इन्‍हें इस्‍तेमाल किया जाए। ऐसे में आप घी के प्रयोग से होंठों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घी को कैसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

घी को होंठों पर लगाने के फायदे 

1. घी होंठों के लिए बहुत अच्‍छा नेचुरल मॉइश्‍चराइजर है। अगर आपके होंठ बहुत अधिक फट रहे हैं और उनमें दरारें पड़ रही  हैं , जिनमें से खून आता है और दर्द होता है तो आपको होंठों में घी जरूर लगाना चाहिए। 

2. घी लगाने से होंठा सॉफ्ट भी हो जाते हैं। इससे आपके होंठों का गुलाबीपन भी बरकरार रहता है। यदि आपके होंठ टैनिंग की वजह से काले हो गए हैं तो घी लगाने से होंठों का कालापन काफी हद तक दूर हो जाता है। 

3. अगर एजिंग की वजह से होंठों की त्‍वचा लटक रही है या उसमें झुर्रियां पड़ रही है तो घी एक सबसे अच्‍छा घरेलू नुस्‍खा हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में फटे होंठों से निजात पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये ट्रिक्स

lip care tips new

घी लिप बाम 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच घी 
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद 
  • 1 बड़ा चम्‍मच बी वैक्‍स 

विधि 

  • सबसे पहले घी और बी वैक्‍स को अलग-अलग बर्तनों में पिघला लें। 
  • इसके बाद एक बाउल लें और उसमें पिघला हुआ घी डालें। 
  • इसे बाद इस मिश्रण में शहद मिलाएं। 
  • अब इस मिश्रण को एक एयर टाइट डिब्‍बी में भर लें। 
  • इस होममेड लिप बाम का यूज आप जब चाहें तब कर सकती हैं। 

 

ghee lip scrub

घी लिप स्‍क्रब 

सामग्री 

  • 1/2 छोटा चम्‍मच कॉफी पाउडर 
  • 1 छोटा चम्‍मच घी 

विधि 

  • एक बाउल में घी लें और उसमें कॉफी मिलाएं। 
  • अब इस मिश्रण से लिप को स्‍क्रब करें। 
  • बाद में होठों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें। 
  • इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल आप नियमित रूप से कर सकती हैं। 
  • इससे आपके होंठों का रंग गुलाबी हो जाएगा। 

 

घी लिप मास्‍क 

सामग्री 

  • 1/2 छोटा चम्‍मच घी 
  • चुटकीभर हल्‍दी 
  • 1/2 छोटा चम्‍मच चुकंदर का रस 

विधि 

  • एक कटोरी में घी डालें। 
  • इसमें हल्‍दी और चुकंदर का रस डालें। 
  • इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। 
  • इसे होममेड लिप मास्‍क को लगाने से आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे। 

 इसे जरूर पढ़ें:  बदलते मौसम में फटते होठों के लिए इस्तेमाल करें ये 2 इंग्रीडियंट Lip Balms

अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इस तरह के और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।