3 टिप्‍स अपनाएं बेकिंग सोडा सा अंडरआर्म्‍स का कालापन दूर भगाएं

अगर आपके अंडरआर्म्‍स का रंग डार्क है तो आपको भी बेकिंग सोडा से तैयार ये 3 घरेलू नुस्‍खे जरूर ट्राय करने चाहिए। 
Updated:- 2020-01-08, 14:11 IST
Get Rid  Of Underarms  Darkness  Gharelu Nuskha

कई महिलाओं को अंडरआर्म्‍स में कालेपन की समस्‍या होती है। इस वजह से कई बार महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती क्‍योंकि काले अंडरआर्म्‍स की झलक तक बहुत खराब लगती है। दरअसल, अंडरआर्म्‍स में कालेपन की प्रॉब्‍लम कई कारणों से हो सकती है। बेशक आप इस स्‍थान की बहुत सफाई रखती हों फिर भी आपके अंडरआर्म्‍स डार्क हैं तो आपको घरेलू उपाय जरूर अपनाने चाहिए। खासतौर पर बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल कर आप इस परेशानी से निजात पा सकती हैं। चलि‍ए हम आपको बताते हैं कि बेकिंग सोडा का कैसे इस्‍तेमाल कर आप अंडरआर्म्‍स के कालेपन को दूर कर सकती हैं। 

 Amazing  Gharelu  Nuskha for  Underarms Darkness

बेकिंग सोडा और पानी से स्‍क्रब बनाएं 

सामग्री 

  • 2 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ चम्‍मच पानी 

इसे जरूर पढ़ें: अंडर आर्म्स के बालों से हो गई हैं परेशान, तो ये उपाय आएंगे काम

विधि 

  • इस खास स्‍क्रब को बनाने के लिए आपको केवल बेकिंग सोडा और पानी की जरूरत होगी। आपको एक बाउल में दोनों को मिलाना है। ध्‍यान रखिएगा कि यह थोड़ा सा थिक हो। 
  • इसे अंडरआर्म्‍स पर लगाएं और हल्‍के हाथों से मसाज करें। अंडरआर्म्स को व्हाइट करने से पहले ये जान लें कि वे काले क्यों होते हैं?
  • 20-25 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और सूख जाने पर इसे गरम पानी से साफ करें ऐसा आप हर दिन करेंगे तो आपके अंडरआर्म्‍स का कालापन दूर हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: रेजर की मदद से अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

 

Underarms  Darkness   Amazing  Gharelu Nuskha

बेकिंग सोडा, बेसन और दही का पैक 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोडा 
  • 1 छोटा चम्‍मच बेसन का तेल 
  • 1 बड़ा चम्‍मच दही 

विधि 

  • आपको एक बाउल में सबसे पहले इस सामग्री को अच्‍छे से मिला लें। इसका एक थिक पेस्‍ट तैयार करें। 
  • ऐसा करने के बाद आपको अपने अंडरआर्म्‍स की मसाज करते हुए इस पेस्‍ट को अंडर आर्म्‍स पर लगाएं और 20 मिनट तक के लिए सूखने को छोड़ दें। 
  • जब यह पेस्‍ट सूख जाए तो आपको गुनगुने पानी से इसे वॉश कर लेना चाहिए। 
  • आप हफ्ते में 3 बार इस पेस्‍ट को जरूर इस्‍तेमाल करें आपके अंडरआर्म्‍स की डार्कनेस में फर्क पड़ेगा। 

 

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्‍टार्च मास्‍क 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोडा 
  • 1 बड़ा चम्‍मच कॉर्नस्‍टार्च 
  • 1 छोटा चम्‍मच खीरे का रस 

 

विधि 

  • सबसे पहले आपको तीनों ही सामग्री को एक बाउल में डालना है और एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार करना है। 
  • इस पेस्‍ट को आप अपने अंडर आर्म्‍स पर लगाएं। इसे लगा कर आप तब तक के लिए छोड़ दें जब तक यह सूख न जाए। वैसे यह लेप 20 मिनट में सूख जाता है। 
  • जैसे ही लेप सूख जाए आप को इसे पानी से वॉश कर लेना चाहिए। इसके बाद आप किसी टॉवल से अपने अंडरआर्म्‍स को अच्‍छे पोछ कर सुखा लें। 
  • ऐसा अगर आप हफ्ते में 4 बार करती हैं तो आपको बहुत फायदा होगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।