अंडर आर्म्स के बालों से हो गई हैं परेशान, तो ये उपाय आएंगे काम

अंडर आर्म्स के बालों से तो हर लड़की परेशान रहती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि वैक्सिंग के अलावा आप और कैसे इनसे छुटकारा पा सकती हैं। वैक्सिंग और वो भी अंडर आर्म्स में करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि यहां की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि आपको ना सिर्फ यहां के बाल निकलवाते समय दर्द होता है बल्कि कई बार को खून भी निकल आता है। तो आप अंडर आर्म्स के बालों को और किस तरह से साफ कर सकती हैं ये भी जान लीजिए।
वैसे सिर्फ अंडर आर्म्स के बाल साफ करना ही काफी नहीं है बल्कि ये भी बहुत जरूरी है कि बाल निकलने के बाद अंडर आर्म्स काले ना पड़ें। क्योंकि ऐसा हुआ तो आप विदाउट स्लीव्स कपड़े नहीं पहन पाएंगी और आपने अगर ऐसे कपड़े पहन भी लिए तो उसमें आपकी काली अंडर आर्म्स आपके सारे लुक को बिगाड़ देंगी।
लेज़र थैरेपी
लेज़र थैरेपी से बेस्ट अंडर आर्म्स के बाल हटाने के लिए और कुछ भी नहीं है। ये ऐसी थैरेपी है जिससे आपके अंडर आर्म्स के बालों एक बार हटाने के बाद दोबारा लौटकर नहीं आएंगे। जिन महिलाओं की अंडर आर्म्स के बालों की ग्रोथ हार्ड होती है उन्हें एक बार में लेज़र थैरेपी से आराम नहीं आएगा। पहली बार के बाद आपके बाल सोफ्ट आने लगेंगे और फिर धीरे-धीरे जब आप लेज़र थैरेपी से 2-3 बार अंडर आर्म्स के बाल क्लीन करवाएंगी तो ये गायब ही हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: वैक्सिंग हुई पुरानी 'पील ऑफ वैक्स' से पाएं बिना दर्द के अनचाहे बालों से छुटकारा
शेविंग से हटाएं अंडर आर्मस के बाल
अपने बालों को हटाने के लिये पूरे हिस्से में शेविंग क्रीम से झाग बना लेने के बाद रेजर को ऊपर की ओर, फिर नीचे की ओर चलाएं। इसके बाद एक से दूसरी तरफ रेजर चलाएं, ताकि हर तरह की वृद्धि वाले बाल हट जाएं क्योंकि हमारे बालों की ग्रोथ अलग-अलग दिशाओं की ओर होती है। पर शेविग से बेहतर वैक्स होता है। शेविंग करने के बाद जब बाल आते हैं, तो काफी कड़े और सीधे निकलते है। अंडरआर्म्स का एरिया काला भी पड़ जाता है।
हेयर रिमूवल क्रीम
हेयर रिमूविगं क्रीम बालों से छुटकारा पाने में काफी मदद करती है। इसे आसानी से कॉस्मैटिक शॉप से खरीदा जा सकता है। इस क्रीम को 5-10 मिनिट तक लगाकर छोड़ दें, उसके बाद पानी से धोने के तुरतं बाद ही आपको इसका परिणाम नजर आ जायेगा। इस क्रीम को लगाने से पहले आप इसकी जांच अवश्य कर लें। क्योंकि कभी-कभी हेयर रिमूविगं क्रीम से जलन, रैशेज यहां तक कि त्वचा में कालापन भी पैदा हो सकता है।
वैक्सिंग से अंडर आर्म्स के बाल क्लीन करें
छोटे-छोटे बालों की समस्या से अधिक समय तक छुटकारा पाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। वैक्सिंग करवाने में थोड़ा दर्द जरुर होता है लेकिन इससे बाल जड़ से निकल जाते हैं और किसी भी तरह का निशान नहीं पड़ता। इसके अलावा हमारे अंडरआर्म्स का रंग साफ हो जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर भी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।