अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से हो गई हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आएंगें आपके काम

गर्मियों में बगलों के कालेपन से लड़कियां बहुत परेशान होती हैं। अंडरआर्म्स का कालापन कई वजह से हो सकता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसे अपने घर पर बैठे-बैठे ही खुद आसान तरीकों से कैसे ठीक कर सकती हैं।

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-06-04, 17:04 IST
underarms darkness home remedies main

गर्मियों में बगलों के कालेपन से लड़कियां बहुत परेशान होती हैं। अंडरआर्म्स का कालापन कई वजह से हो सकता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसे अपने घर पर बैठे-बैठे ही खुद आसान तरीकों से कैसे ठीक कर सकती हैं। अब हम आपको बगलों में होने वाले कालेपन को दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं।

घर पर मौजूद चीज़ों के इस्तेमाल से ही आप अपनी अंडरआर्म्स को गोरा बना सकती हैं। चीनी और नींबू से लेकर बेकिंग सोडा तक आपको कैसे इस्तेमाल करना है अपने अंडरआर्म्स को गोरा बनाने के लिए ये सब जान लें।

अंडरआर्म्स में आलू का रस लगाएं

underarms darkness home remedies potato

आलू में नेच्यूरल ब्लीच के सारे गुण होते हैं। आप अपनी बगल के कालेपन को दूर करने के लिए आलू को दो तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं एक काट कर और दूसरा कद्दूकस करके। आप चाहें तो आलू को कद्दूकस करके उसके रस से अपनी अंडरआर्म्स पर मसाज करें और उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें फिर ठंडे पानी से साफ कर लें हफ्तेभर लगातार ऐसा करने से आपकी अंडरआर्म्स गोरी होने लगेंगी।

आप आलू का एक टुकड़ा काटकर भी उससे अपनी अंडरआर्म्स पर मसाज कर सकती हैं। इससे आलू का रस आपकी अंडरआर्म्स में ऑब्ज़र्व होता रहेगा और कालापन दूर होता रहेगा। बगल का कालापन दूर करने के लिए ये सबसे आसान और असरदार तरीका है।

Read more:अंडरआर्म्स को व्हाइट करने से पहले ये जान लें कि वे काले क्यों होते हैं?

अंडरआर्म्स में ओट्स में शहद और हल्दी मिलाकर लगाएं

underarms darkness home remedies oats honey haldi

एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच ओट्स एक चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बगल के उस हिस्से में लगाएं जो काला पड़ गया है। अब आप इसे सूखने दें फिर आप इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए 10-15 मिनट बाद उतारें। जब सारा पेस्ट अंडरआर्म्स से उतर जाए तब आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार आप ये करें महीने भर में आपकी अंडरआर्म्स का कालापन गायब हो जाएगा।

अंडरआर्म्स में चीनी और शहद मिलाकर लगाएं

underarms darkness home remedies sugar honey

त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाना बेहद जरुरी होता है। अगर आप अपनी बगल की डेड स्किन को हटा देंगी तो इससे आपकी त्वचा एकदम चमकदार और गोरी हो जाएगी। शहद में नेच्यूरल ब्लीच के गुण होते हैं और चीनी आपकी त्वचा के डेड सेल्स हटाने में मदद करती हैं इसलिए जब आप चीनी और शहद को मिलाकर अपनी अंडरआर्म्स पर इससे मसाज करती हैं तो इससे आपकी त्वचा वहां से साफ होने लगती हैं। सिर्फ कुछ सेकेंड आप इस पेस्ट से अपनी बगल में मसाज करें और फिर इसे साफ पानी से धो लें हफ्ते में 1-2 बार ऐसा करने से ही आपको अंडरआर्म्स का कालापन कम होता नज़र आने लगेगा।

अंडरआर्म्स में नींबू और बेकिंग सोडा लगाएं

underarms darkness home remedies lemon baking sodaनींबू नेच्यूरल क्लीन्सर है और ब्लीच का काम भी करता है और बेकिंग सोडा त्वचा से डेड स्किन सेल्स दूर करता है। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का ये सबसे आसान तरीका है। आप एक नींबू लें और उसे बीच से काट लें। आधे कटे हुए नींबू पर बेकिंग सोडा लगाएं और फिर बेकिंग सोडा लगे नींबू को अंडरआर्म्स पर रगड़ें। 2-3 मिनट तक आप नींबू को अपनी बगलों में रगड़ती रहें ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है आपको पहली बार में ही अंडरआर्म्स का कालापन दूर होता नज़र आने लगेगा।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP