स्कैल्प पर जमी पपड़ी के लिए नहीं खर्च करने होंगे रुपए, किचन की ये 2 चीजें हैं असरदार

हमारे अनियमित खानपान का असर सबसे ज्यादा बालों पर पड़ता है और बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। साथ ही, महिलाओं को बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है जैसे- बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना आदि। इसलिए महिलाएं अपने बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो बाहर के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती और सस्ते घरेलू नुस्खे अपनाती हैं।
View this post on Instagram
अगर आप भी कुछ देसी नुस्खों की तलाश कर रही हैं, तो हम आपको किचन में मौजूद 2 आयुर्वेदिक इंग्रेटिएड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन 2 इंग्रेटिएड्स से न सिर्फ आपके स्कैल्प पर जमी पपड़ी कम हो जाएगी बल्कि आपको अधिक पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी, कैसे आइए जानते हैं।
कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक हेयर मास्क?

आप डैंड्रफ से राहत पाने के लिए किचन में मौजूद दही और त्रिफला पाउडर की मदद से एक हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। बस आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। (3 चीजों के उपयोग से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा)
सामग्री
- 2 चम्मच- दही
- 1/2 चम्मच- त्रिफला पाउडर
इसे ज़रूर पढ़ें-कम उम्र में बालों के सफेद होने से हैं परेशान तो अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खा
हेयर मास्क बनाने का तरीका

- एक बाउल में 2 चम्मच ताजा दही निकालें और फिर इसमें 1/2 चम्मच त्रिफला पाउडर डाल दें।
- फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे 5-7 मिनट तक फेंट लें।
- जब आप इसे अच्छी तरह से फेंट लें तो साइड में रख दें।
हेयर मास्क इस्तेमाल करने का तरीका

आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं जैसे- आप इसका उपयोग प्री-शैम्पू मास्क, कंडीशनर आदि के तौर पर कर सकती हैं। मगर आप इसे किसी भी तरह से इस्तेमाल करें, पर ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है, कैसे आइए जानते हैं।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अपने बालों को सुलझा लें।
- फिर अपने बालों के सेक्शन बना लें और अपने स्कैल्प पर थोड़ा-थोड़ा करके हेयर मास्क लगाना शुरू कर दें।
- अब अपने स्कैल्प और बालों को पूरी तरह से मास्क से कवर कर लें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- फिर वैसे ही धो लें जैसे आप आमतौर पर अपने बालों को धोते हैं।
- मगर आप हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस हेयर मास्क का प्रयोग सप्ताह में 2 बार 2-3 महीने तक करें। यकीनन आपको फायदा होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-बालों को चमकदार बनाएंगे ये 9 घरेलू उपाय
हेयर मास्क के फायदे

- दही प्रोटीन से भरपूर होता है और आपके बालों को उचित विकास के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करता है।
- दही में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- यह मास्क बालों को मजबूत बनाता है और बालों को और गिरने से रोकता है।
- दही या दही का मास्कलगाने से दही के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण खुजली वाली खोपड़ी को शांत करने में भी मदद मिलेगी।
- दोमुंहे बालों को कम कर सकता है और पीएच लेवल को संतुलित करता है।
- वहीं, त्रिफला 3 जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, जो रूसी को खत्म करने में मददगार हो सकते हैं।
- जब दही और त्रिफला को एक साथ मिलाया जाता है तो ये डैंड्रफ और खुजली वाली खोपड़ी के लिए अद्भुत काम करते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।