Vastu Tips: घर में कैक्टस प्लांट रखना अशुभ क्यों माना जाता है?

वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और समस्याएं बढ़ने लगती हैं। यदि आप घर में किसी भी पौधे को रखते हैं तो इसके वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

 

cactus plant vastu tips for home

वास्तु के अनुसार घर में लगे हुए कुछ पौधे खुशहाली ला सकते हैं। वहीं मान्यता यह भी है कि यदि आप कुछ ऐसे पौधे लगाते हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है तो वो घर में समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि आपको अपने घर में कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए, अन्यथा कई ऐसी परेशानियां आने लगती हैं जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र को हमेशा से ही भारतीय पारंपरिक विज्ञान माना जाता है जो हमारे घरों और कार्यस्थलों की ऊर्जा को संतुलित करने और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

इस विज्ञान के अनुसार, हर वस्तु और पौधा अपने साथ एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लेकर आता है जो हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इन्हीं पौधों में से प्रमुख है कैक्टस का पौधा। वास्तु में इस पौधे को घर में रखना एक महत्वपूर्ण विषय माना जाता है जिसे वास्तु शास्त्र में विस्तार से समझाया गया है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से इस लेख में विस्तार से जानें कि घर में कैक्टस पौधा क्यों नहीं रखना चाहिए और इसके नकारात्मक प्रभाव क्या हो सकते हैं।

कैक्टस के पौधे की विशेषताएं

cactus plant for vastu

कैक्टस का पौधा हमेशा से ही अपने कठोर, कांटेदार और सूखे स्वभाव के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है और इसकी संरचना में पानी संग्रह करने की अद्वितीय क्षमता होती है।

इसके कांटे न केवल इसे शिकारियों से बचाते हैं बल्कि इसकी ऊर्जा को भी प्रतिबिंबित करते हैं। कांटों से भरी पत्तियां होने की वजह से इस पौधे को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है और ये अपनी ओर नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस पौधा

वास्तु शास्त्र में पौधों और वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसा माना जाता है कि हर पौधा अपने साथ एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लेकर आता है। जहां तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं कुछ पौधों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। कैक्टस पौधा इन्हीं पौधों में से एक माना जाता है। यह पौधा अपनी प्रवृत्ति की वजह से नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर में रखने से कई नुकसान हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या घर में कैक्टस का पौधा रखना शुभ है? जानें क्या कहता है वास्तु

कैक्टस पौधा करता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

cactus for home

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस के पौधे के कांटे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। यह कांटे न केवल आपकी शारीरिक चोट का कारण बन सकते हैं बल्कि मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यह पौधा घर में अवांछित तनाव और कलह को बढ़ावा दे सकता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और ये आपको समस्याओं में डाल सकता है।

कैक्टस पौधा रिश्तों को प्रभावित करता है

घर में कैक्टस पौधा रखने से वहां रहने वाले लोगों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। यह देखा जाता है कि जिस स्थान पर कैक्टस पौधा रखा जाता है, वहां पारिवारिक सदस्यों के बीच अक्सर विवाद और असहमति की स्थिति उत्पन्न होती है। यह पौधा मानसिक शांति और स्थिरता को प्रभावित कर सकता है, जिससे पारिवारिक जीवन में अवरोध उत्पन्न होते हैं।

कैक्टस पौधा लाता है आर्थिक स्थिति पर प्रभाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस पौधा रखने से आपकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह पौधा धन के प्रवाह को बाधित कर सकता है और अचानक खर्चों और वित्तीय संकटों का कारण बन सकता है। इसके अलावा, यह पौधा व्यापारिक निर्णयों में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। यदि आप अपने घर में यह पौधा रखते हैं तो आपका धन व्यर्थ के काम में व्यय होता है धन का आगमन कम होने लगता है।

कैक्टस पौधा स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है

cactus plant tips for home

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो कैक्टस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसके कांटे न केवल शारीरिक चोट का कारण बन सकते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह पौधा आपकी नींद में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है और तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। इसी वजह से इस पौधे को घर में न लगाने की सलाह दी जाती है।

वास्तु के अनुसार घर में कैक्टस रखने के सही स्थान

अगर आप किसी वजह से घर में कैक्टस का पौधा रख रहे हैं तो आपको इसके लिए सही दिशा और स्थान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आप इस पौधे को इसे घर के बाहर या बगीचे में रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे मुख्य द्वार के पास या उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। यह पौधा घर के अंदर रखने के बजाय बालकनी या खिड़की के पास रखना बेहतर होता है।

यदि आपके घर में भी कैक्टस का पौधा है तो आपको इसके वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जहां तक संभव हो इस पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP