Vastu Tips For Tawa: किचन में तवा रखते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बेवजह आ सकती हैं समस्याएं

वास्तु की मानें तो आपके किचन में इस्तेमाल की जाने वाली हर छोटी-बड़ी चीज सही स्थान और दिशा में रखनी चाहिए, जिससे आपके जीवन में इसे सकारात्मक प्रभाव् पड़ते हैं। 

 

where to place tawa at kitchen

ऐसा माना जाता है कि आपके किचन में रखी हर एक चीज का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। इसी वजह से किचन की कोई भी चीज हमेशा करीने से रखने की सलाह दी जाती है। किचन में यदि आप चीजों को अस्त-व्यस्त रखती हैं तो आपके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

किचन में चकले से लेकर चूल्हे तक, बेलन से लेकर बर्तन तक सभी चीजों को यदि आप वास्तु के सही नियमों से रखते हैं तो ये आपके लिए कई तरह के सकारात्मक प्रभाव देते हैं। मुख्य रूप से जब आप तवे को सही तरीके से रखते हैं तो आपको इसके लाभ होते हैं और वहीं यदि तवा रखते समय कुछ गलतियां करते हैं तो जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।

तवे को सबके सामने रखना सही नहीं है

where to keep tawa in kitchen

वास्तु के अनुसार, तवे को हमेशा बाहरी लोगों या मेहमानों की नजर से दूर रखना चाहिए। तवे को हमेशा किचन में छिपाकर रखना चाहिए जहां दूसरों की नजर न पड़े। आपको हमेशा तवा ऐसी जगह पर ही रखना चाहिए जहां अलावा कोई बाहरी इसे न देख पाए।

अगर आप ओपन किचन में तवा रख रही हैं तो आपको इस बात को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है कि आप इसका इस्तेमाल भी किसी बाहरी के सामने करने से बचें। वास्तु की मानें तो बाहरी लोगों की सीधी नजर आपके किचन के लिए शुभ नहीं मानी जाती है और इसलिए तवा हमेशा बंद जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखा ऐसा तवा बन सकता है पति के दुर्भाग्य का कारण, जानें कैसे

तवे के इस्तेमाल से पहले छिड़कें नमक

कई बार आपने घर के बुजुर्गों को ऐसा करते देखा होगा कि वो तवे पर रोटी बनाने से पहले उसमें एक चुटकी नमक डालते हैं। दरअसल यह नुस्खा आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके शरीर में भोजन का किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है और कोई भी नकारात्मक शक्ति आस-पास नहीं आती है। इसके साथ ही यदि आप पहली रोटी गाय के लिए निकालें तो ये भी सकारात्मक प्रभाव देता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए

यदि हम वास्तु की मानें तो आपको कभी भी गैस के ऊपर उल्टा तवा नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप गैस के ऊपर उल्टा तवा रखती हैं तो आपके जीवन में आने वाली खुशी और सुख-समृद्धि भी उल्टे पैर वापस लौट जाती है।

ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप तवे को गैस पर हमेशा सीधा रखें और इसे बंद स्थान पर ही रखें।

तवे को कभी भी नुकीली चीज से साफ़ न करें

how to clean tawa

कई बार हम तवे में रोटी बनाने के बाद इसे साफ़ करने के लिए किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हैं, जैसे हम चाकू से इसे साफ़ करते हैं। जबकि ऐसा कहा जाता है कि तवे को किसी नुकीली वस्तु से साफ़ करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा असर होता है और धन हानि हो सकती है। आप तवा जब भी साफ़ करें थोड़ी देर तक पानी में भिगोकर रख दें या इसे ईंटे के छोटे टुकड़े से साफ़ करें।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा

गर्म तवे पर पानी न डालें

अक्सर हम तवे पर रोटियां बनाने के तुरंत बाद जल्दबाजी में उसके ऊपर पानी डाल देते हैं जिससे ये जल्दी ठंडा हो जाए। वास्तु आपको यह सलाह देता है कि कभी भी गर्म तवे पर पानी न डालें। ऐसा करने से आपके परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी झगड़े बढ़ने लगते हैं। रोटी बनाने के बाद तवा पहले अच्छी तरह से ठंडा होने दें उसके बाद ही इसे पानी से धोएं।

गैस में किस तरफ रखें तवा

where to place tawa in gas

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि तवा इस्तेमाल करने के लिए हमेशा दाहिनी तरफ का बर्नर इस्तेमाल करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा आपको कभी भी गैस में खाली तवा नहीं रखना चाहिए और इस्तेमाल करने के तुरंत बाद ही इसे गैस से हटाकर अलग रख देना चाहिए। गैस पर रखा खाली तवा नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। तवे को कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए और एक बार रोटियां बनाने के बाद गंदे तवे पर दोबारा रोटियां नहीं बनानी चाहिए।

यदि आप तवे से जुड़ी इनमें से कोई भी गलती करती हैं तो ये आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं और ये घर में वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com , unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP