Vastu Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई लोग अपने कमरे में तरह-तरह के डेकोरेटिव आइटम लगाते हैं। फूलदान से लेकर सुंदर-सुंदर तस्वीरों तक दीवारों पर लगाते हैं। इससे कई बार घर में कलह-क्लेश या आर्थिक तंगी भी होती है, लेकिन लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि इसके पीछे कारण क्या है। दरअसल, परेशानी के पीछे कई बार घर का वास्तु दोष भी होता है। आपको बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है। वास्तु दोष और इससे होने वाली परेशानी कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है।
अगर आपके जीवन में भी इन दिनों आर्थिक परेशानी चल रही है, पैसे तो कमा रहे हैं लेकिन घर में टिक नहीं रहे हैं या बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है, तो आप आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ तस्वीरों को अपने घरमें लगाना शुभ हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किन पक्षियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।
घर में लगाएं इन दो पक्षीयों की तस्वीर
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अगर घर में आर्थिक समस्या चल रही है और लगातार कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो यह वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप घर की दीवार पर मोर पंख और नीलकंठ इन दो पक्षियों की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन दोनों पक्षियों की फोटो घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मोर माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, नीलकंठ माता दुर्गा का प्रतीक है। इन दो पक्षियों की तस्वीर घर में रखने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। इसके साथ ही वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
किस दिशा पक्षियों की तस्वीर लगाना शुभ?
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, नीलकंठ की तस्वीर को हमेशा प्रवेश द्वार पर या घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक उन्नति के साथ-साथ घर की परेशानी भी दूर हो सकती है। अगर आप घर से निकलते वक्त नीलकंठ या मोर की तस्वीर देखते हैं, तो सभी कार्य पूर्ण होंगे। जॉब की तलाश में जा रहे हैं तो इसे देखने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-घर की इस दिशा में नहीं बनवाएं नवविवाहित जोड़े का कमरा, जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियां
वास्तु दोष से घर में क्या-क्या परेशानी हो सकती है?
ज्योतिष आचार्य ने बताया कि अगर घर में वास्तु दोष हो तो इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है, जैसे घर-परिवार में कलेश बढ़ना, आर्थिक समस्या उत्पन्न होना, घर में रोग-बीमारी का दस्तक देना आदि। ये सारी परेशानियां वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, वास्तु दोष से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसे भी पढ़ें-पैसों से जुड़ी समस्या होगी दूर, जब घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएंगे ये एक चीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों