वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को सही दिशा और ढंग से रखने के महत्व के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर पेड़-पौधों को सही दिशा में लगाया जाए, तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। सही दिशा व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है। साथ ही उनके जीवन में आ रही समस्याएं भी हल कर सकता है। इसलिए घर में किसी भी चीज को सही ढंग से रखने के लिए उसके बारे में विस्तार से जान लें। इसके अलावा सामान के साथ-साथ किस दिशा में किस रंग की चीजें रखनी शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में करेले का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दक्षिण दिशा में न लगाएं करेले का पौधा
दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। यहां करेले का पौधा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कलह-कलेश बढ़ सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, करेले का पौधा आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। दक्षिण दिशा में होने पर यह प्रभाव और अधिक गहरा हो सकता है। करेले का पौधा व्यक्ति के मान-सम्मान को भी प्रभावित करता है। दक्षिण दिशा में होने पर यह प्रभाव और अधिक गहरा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या घर में करेले का पौधा लगाना ठीक है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय
पश्चिम दिशा में न लगाएं करेले का पौधा
पश्चिम दिशा को वरुण देवता की दिशा माना जाता है, जो जल का देवता है। यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है। इस दिशा में करेले का पौधा लगाने से व्यक्ति को कभी भी शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए करेले का पौधा पश्चिम दिशा में न लगाएं।
उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं करेले का पौधा
इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और यह देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह दिशा धार्मिक कार्यों और पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में करेले का पौधा लगाने से व्यक्ति को कभी भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही घर में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों