वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को सही दिशा में रखने के महत्व के बारे में बताया गया है। वहीं उत्तर दिशा को धन की दिशा, दक्षिण को यम की दिशा और पूर्व को देवताओं की दिशा माना जाता है। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश ये पांच तत्व हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। वास्तु शास्त्र में इन तत्वों को संतुलित करने के तरीके बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ऊर्जा का प्रवाह बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि ऊर्जा का प्रवाह सही नहीं है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। अब ऐसे में बेलपत्र को किन-किन स्थानों पर रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पश्चिम दिशा में रखें बेलपत्र
बेलपत्र में पवित्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति होती है। पश्चिम दिशा में रखने से यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनाता है। बेलपत्र की उपस्थिति मन को शांत करती है और घर में शांति और स्थिरता लाती है। सूर्य पश्चिम दिशा में अस्त होता है। सूर्यास्त को दिन का अंत और नए दिन की शुरुआत माना जाता है। इसीलिए इसे परिवर्तन और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। पश्चिम दिशा को शांति और स्थिरता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए बेलपत्र को पश्चिम दिशा में रखें।
दक्षिण दिशा में रखें बेलपत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा को यमराज यानी मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है। इस दिशा में बेलपत्र रखने से व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - बेलपत्र के पौधे के पास दीया जलाने से क्या होता है?
बेडरूम में रखें बेलपत्र
बेलपत्र को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इसे भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। बेलपत्र को पवित्र माना जाता है और इसे पूजा स्थल या मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। बेडरूम को आराम और निंद्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस स्थान पर बेलपत्र रखने से व्यक्ति को नींद अच्छी आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन आजमाएं बेलपत्र के ये उपाय, भगवान शिव की होगी पूर्ण कृपा
पूजा घर में रखें बेलपत्र
बेलपत्र को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पूजा घर में बेलपत्र अवश्य रखें। ऐसा कहा जाता है कि बेलपत्र पूजा घर में रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों