वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसकी सही दिशा और सामग्री के अनुसार कछुए को रखने से घर में सुख-शांति, वित्तीय स्थिरता और अच्छे स्वास्थ्य का वास होता है।
मान्यता है कि आपको हमेशा घर में कछुआ सही दिशा में ही रखना चाहिए जिससे इसके पूर्ण लाभ मिलें। गलत दिशा में रखा गया कछुआ आपके घर के लिए समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आप भी घर में किसी तरह का कछुआ रखते हैं तो आपको इसके बारे में सही जानकारी लेनी चाहिए जिससे इसके कोई नुकसान न हो सकें। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
वास्तु शास्त्र में कछुए का महत्व
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार धारण करके समुद्र मंथन में मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर उठाया था। तभी से कछुए को संतुलन, समर्थन और स्थिरता का प्रतीक माना जाने लगा। ज्योतिष ही नहीं बल्कि कछुए को वास्तु और फेंगशुई में भी बहुत शुभ माना जाता है और ऐसे कहा जाता है कि यदि आप अपने घर में किसी भी तरह का कछुआ रखते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद कर सकता है।
यही नहीं कछुए की लंबी आयु इसे दीर्घायु का प्रतीक बनाती है, इसलिए जिस घर में किसी भी रूप में इसे रखा जाता है वहां के लोगों को रोगों से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
मान्यता है कि सही दिशा में कछुए को रखने से आर्थिक प्रगति होती है और घर में धन का आगमन होता है। इसके साथ ही कछुआ घर में शांति और सौहार्द्र का वातावरण बनाने में मदद करता है।
किन चीजों का कछुआ घर में रखना होता है शुभ
अगर हम वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने की बात करें तो आप क्रिस्टल, मेटल या लकड़ी का कछुआ रख सकते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि आपको अलग-अलग चीजों से बना कछुआ आपके घर में सौहार्द्र ला सकता है। आइए आपको बताते हैं अलग-अलग चीजों से बने कछुए के लिए सही दिशा के बारे में-
किस दिशा में रखें धातु का कछुआ
ऐसी मान्यता है कि यदि आप अपने घर में किसी भी मेटल या धातु का कछुआ रखते हैं तो उसके लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा को माना जाता है। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है।
इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से धन, समृद्धि और वित्तीय स्थिरता बनी रहती है। इसके अलावा आप मेटल का कछुआ उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिशा पर वायु तत्व का प्रभाव होता है। यहां धातु का कछुआ रखने से पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और आपके रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। इसके साथ ही यदि आप घर में मेटल का कछुआ पश्चिम दिशा में रखते हैं तो यह आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता लाता है।
घर में मेटल का कछुआ रखने के फायदे
यदि आप किसी भी धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखते हैं तो आर्थिक अवसरों में वृद्धि होती है। यह आपके पेशेवर जीवन में सफलता लाने में मदद करता है।
यह कछुआ नकारात्मक ऊर्जा का नाश करके घर में सकारात्मकता का माहौल लाने में मदद करता है। यदि आप घर में मेटल का कछुआ रखते हैं तो इसे पानी से भरे किसी बर्तन में ही रखें। आप जब भी ये कछुआ घर में रख रहे हैं इसका मुख हमेशा घर के भीतर की तरफ होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पीतल का कछुआ, आएगी सुख समृद्धि
क्रिस्टल का कछुआ किस दिशा में रखें
यदि आप घर में क्रिस्टल का कछुआ रख रहे हैं तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखने से यह दिशा प्रेम, संबंध और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं।
आप क्रिस्टल के कछुए को घर के केंद्र में या ब्रह्म स्थान पर भी रख सकते हैं। इस दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है। यदि आप इस तरह का कछुआ उत्तर दिशा में रखते हैं तो इससे आपके लिए करियर के अवसर बढ़ सकते हैं। इस दिशा से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगी धन की वर्षा
घर में क्रिस्टल का कछुआ रखने के लाभ
यदि आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो यह आपके पारिवारिक सौहार्द्र को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। यह कछुआ आपके घर में मानसिक स्पष्टता और शांति लाता है। आपको हमेशा क्रिस्टल के कछुए को कांच या लकड़ी की सतह पर रखना चाहिए।
लकड़ी का कछुआ रखने की सही दिशा
यदि आप घर पर लकड़ी का कछुआ रखते हैं तो यह आपको दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा नए आरंभ और पारिवारिक सौहार्द्र का प्रतीक होती है।
इस दिशा में लकड़ी का कछुआ रखने से व्यक्तिगत और पेशेवर विकास होता है। आप इस कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। यह दिशा अग्नि तत्व और धन से संबंधित होती है।
इस दिशा में लकड़ी का कछुआ रखने से घर के ऊर्जा संतुलन में मदद मिलती है। वहीं दक्षिण दिशा में लकड़ी का कछुआ रखने से करियर और जीवन में स्थिरता आती है।
घर पर लकड़ी का कछुआ रखने के फायदे
यदि आओ घर ऊपर लकड़ी का कछुआ रखते हैं तो यह पारिवारिक सदस्यों की प्रगति का कारण बनता है। यह कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और आर्थिक और भावनात्मक स्थिरता लाने में मदद करता है। आप लकड़ी के कछुए को हमेशा पौधों या प्राकृतिक वस्तुओं के आस-पास रखें। इसे हमेशा गर्मी से दूर रखें। आप इसे जिस स्थान पर भी रखें इसका मुख घर के भीतर की तरफ होना चाहिए।
यदि आप भी अपने घर पर मेटल, लकड़ी या क्रिस्टल का कछुआ रख रहे हैं तो आपको यहां बताई बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों