Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 August 2025: वृषभ राशि की महिलाओं को ईमानदारी से मिलेगा करियर में नया मोड़, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

23 अगस्त 2025 का वृषभ राशिफल: करियर में आ सकता है नया मोड़, अगर आज आप खुद से रहें ईमानदार। चंद्रमा के गोचर और शिव योग का क्या असर होगा आपकी भावनाओं और फैसलों पर। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
vrishabh rashifal in hindi
vrishabh rashifal in hindi

Taurus Horoscope Today, 23 August 2025: वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। चंद्रमा आज मघा नक्षत्र व सिंह राशि में प्रवेश करेगा। अमावस्या तिथि सुबह 11:35 बजे तक रहेगी और फिर प्रतिपदा शुरू होगी। परिघ योग दोपहर 01:20 बजे तक और फिर शिव योग बनेगा। वृषभ राशि की महिलाएं आज अपने विचारों को स्पष्टता से रखेंगी और नए अवसरों को आकर्षित करेंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज खुद से ईमानदार होने का दिन है। जो बातें आपने दबा रखी हैं, वे अब सामने आएंगी और आपको सच्चाई का सामना करना होगा। डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सच्चाई अपनाने से राहत मिलेगी। अपनी भावनाएँ किसी भरोसेमंद इंसान से जरूर साझा करें। आज भावनाएँ उफान पर होंगी, लेकिन उन पर काबू पाकर सही फैसले लें। खुद पर विश्वास रखें, आपकी सच्चाई आपको मजबूत बनाएगी।

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों के लिहाज से वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खुलासों से भरा रहेगा। जो बात दिल में थी, वो पार्टनर से शेयर करने का समय आ गया है। अगर कोई रिश्ते में गलतफहमी थी, तो अब वह साफ होगी और रिश्ता बेहतर होगा। सिंगल हैं तो कोई पुराना क्रश या एक्स आज अचानक संपर्क कर सकता है, जिससे दिल में पुरानी भावनाएं जागेंगी। पारिवारिक रिश्तों में आज सच्चाई से जुड़ी बातों को टालना ठीक नहीं रहेगा।

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो वृषभ राशि की महिलाओं को आज अपने काम में पारदर्शिता रखनी होगी। किसी सहकर्मी या बॉस के साथ गलतफहमी थी तो आज बात करने से हल निकलेगा। छुपी बातों से बचिए, आज सच्चाई आपके पक्ष में काम करेगी। ऑफिस में कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपकी ईमानदारी काम आएगी। फील्डवर्क या क्लाइंट से जुड़े कामों में ध्यान देना जरूरी होगा। अगर घर से काम कर रही हैं तो आज किसी ज़रूरी कागज़ात या मेल को नजरअंदाज न करें।

इसे जरूर पढ़ें- यहां पढ़ें वृषभ राशि के लोगों का व्‍यक्तित्‍व

taurus 23 august 2025 horoscope

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलायें खर्च के मामले में सतर्क रहें। अचानक परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य ज़रूरत पर पैसा लग सकता है। बच्चों की शिक्षा या घर के बड़े सामान पर भी अतिरिक्त राशि खर्च होगी। कुछ महिलायें मनोरंजन या अनावश्यक खरीदारी पर बजट से ज़्यादा खर्च कर सकती हैं। कुल मिलाकर आर्थिक दबाव रहेगा, लेकिन सही प्राथमिकता चुनने पर ज़रूरी काम पूरे हो जाएंगे।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए गर्दन और गले पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। ठंडी चीजें खाने से खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। आज गरम पानी से गरारे करना और गुनगुना पानी पीना स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। योग में भुजंगासन और ताड़ासन राहत देंगे। भारी और मीठा भोजन न लें। तनाव से बचने के लिए संगीत सुनना कारगर रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें- यहां पढ़ें वृषभ राशि का वर्ष 2025 का राशिफल

आज वृषभ राशि के उपाय (Taurus Remedies Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इससे मन शांत रहेगा और सच को अपनाने की शक्ति मिलेगी। आज का लकी कलर है सफेद और लकी नंबर है 4।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP