वृषभ व्यक्तित्व राशिफल
Apr 20 - May 20
Lucky Colour
सफेद, हरा, भूरा
Lucky Gemstone
हीरा, मूंगा, ओपल
Lucky Day
बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
Lucky Number
5, 6
Ruling Planet
शुक्र ग्रह
Compatible Zodiac Sign
कर्क, मकर, मीन
वृषभ राशि के लोग सामान्य कद काठी के होते है और दिखने में आकर्षक होते हैं। ये अपने जन्म स्थान से विशेष लगाव रखते हैं। वृषभ राशि के लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं। आप इस राशि के लोगों से ज़बरदस्ती कोई काम नहीं करवा सकते हैं।
ये लोग हर काम को आराम से करना पसंद करते हैं। ये विलासिता पूर्वक जीवन जीना पसंद करते हैं। ये लोग कला, नृत्य, संगीत में रुचि लेने वाले होते हैं। अधिक परिश्रमी होने के कारण ये लोग एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर लेते हैं।
किसी भी क्षेत्र में धनार्जन इनका मुख्य उद्देश्य होता है। ये लोग सांसारिक सुखों के प्रति रूचि रखते हैं। वृषभ राशि वाले आनंदपूर्वक जीवन जीते हैं। व्यापार में इनकी रुचि अधिक होती है। ये बहुत सोच समझ कर खर्च करते हैं। कई बार ये लोग बहुत कंजूसी भी करने लगते हैं। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है जो भौतिक सुखों का कारक होता है इसलिए इस राशि के लोग ज्यादा रोमांटिक किस्म के होते हैं।
ये बहुत ग्लैमरस होते हैं और खाने पीने के शौकीन होते हैं। ये लोग आराम और सुरक्षा को महत्व देते हैं और जो चीजें इन्हें ये सब प्रदान कर दे उसके प्रति आकर्षित होते हैं। इस राशि के लोग बहुत प्यार करने वाले होते हैं और अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा रखते हैं।
ये अपने साथी के प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं। ये लोग बहुत व्यावहारिक होते हैं और अपने साथी को उपहार एवं भौतिक सुखों के द्वारा स्नेह देते हैं। ये सदैव साथी के प्रति एक जैसा प्यार एवं व्यवहार रखते हैं और ये एक स्थिर वफादार साथी चाहते हैं जो स्नेही और उत्तम दर्जे का हो।
वृषभ राशि के बारे में विस्तार से जानें
वृषभ लव राशिफल
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क वृषभ है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में







-1780030562883_m.webp)

