Aaj Ka Dhanu Rashifal 21 August 2025: काम-काज की जगह पर जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, बिना सोचे-समझे नए मौके न चुनें... जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। मन में बहुत से ख्याल आएंगे, लेकिन हर बात को लेकर जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। इसके अलावा, और भी कई बातें जिन्हें आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकती हैं। 
Sagittarius horoscope today 21 august 2025

आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और सोच में स्पष्टता लाने वाला रहेगा। चंद्रमा आज कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में है, जिससे धनु राशि की महिलाओं की संवेदनशीलता बढ़ेगी। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:44 बजे तक है, उसके बाद चतुर्दशी का प्रभाव निजी और पेशेवर दोनों स्तर पर सक्रिय रखेगा। व्यतीपात योग दोपहर 4:14 बजे तक है, फिर वरीयान योग संतुलन प्रदान करेगा। ऐसे में आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi से विस्तार में जानते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लिए कैसा जाने वाला है।

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। मन में बहुत से ख्याल आएंगे, लेकिन हर बात को लेकर जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। कोई बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन अगर आप उस पर शांति से सोचेंगी तो हल मिल जाएगा। आज दूसरों की बात को बिना जांचे-परखे मानना नुकसान दे सकता है। दिन के पहले भाग में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन दोपहर के बाद ऊर्जा बढ़ेगी।

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। घर में किसी महिला सदस्य से पुरानी बातों को लेकर टकराव हो सकता है, लेकिन आप धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाल लेंगी। अविवाहित महिलाएं आज किसी से जुड़ाव महसूस कर सकती हैं लेकिन जल्द ही उस व्यक्ति की सच्चाई सामने आएगी।

Sagittarius money horoscope today

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए करियर से जुड़ा दिन मिश्रित रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी प्रोजेक्ट को लेकर दबाव रह सकता है, लेकिन आप अगर शांत मन से काम करेंगी तो सब ठीक होगा। किसी सहकर्मी से बहस होने की आशंका है, इसलिए संयम रखें और अपने काम पर ध्यान दें। जो महिलाएं फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी बदलने का विचार कर रही हैं तो पूरी जानकारी जुटाएं लेकिन फाइनल फैसला कुछ दिन बाद लें।

यह भी पढ़ें:धनु राशि के लोगों के जीवन में खुशियां लाते हैं ये आसान उपाय

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं को आज पैसों के मामले में संयम रखना होगा। अचानक कोई खर्चा सामने आ सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। किसी की सलाह से निवेश करने का मन बनेगा लेकिन बिना जांचे-समझे कोई कदम न उठाएं। अगर किसी को उधार दिया है तो उससे बातचीत हो सकती है लेकिन रकम वापस मिलने में वक्त लगेगा। आज छोटी-छोटी बचत को नजरअंदाज न करें, वही आपके लिए सुरक्षित राह बनाएंगी। घर की किसी ज़रूरी चीज़ पर खर्च करना पड़ सकता है।

Sagittarius career horoscope today

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं की सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन पीठ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ज्यादा देर तक एक जगह बैठने से कमर में दर्द हो सकता है, इसलिए थोड़ा चलना-फिरना जरूरी होगा। खानपान हल्का रखें और ज्यादा मिर्च-मसाले से परहेज करें। तनाव से सिर दर्द हो सकता है, इसलिए दिनभर खुद को शांत रखने की कोशिश करें। शाम को हल्का भोजन करके जल्दी सो जाएं।

यह भी पढ़ें:धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएँ

आज धनु राशि के उपाय (Sagittarius Remedies Today)

धनु राशि की महिलाएं आज गाय को गुड़ खिलाएं और पीले कपड़े में एक सिक्का बांधकर घर में उत्तर दिशा में रखें। लकी रंग पीला रहेगा और लकी नंबर 3 है। पीला रंग आज आपको पॉजिटिव सोच देगा और नंबर 3 बात रखने की हिम्मत बढ़ाएगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP