herzindagi
sagittarius astro tips

धनु राशि के लोगों के जीवन में खुशियां लाते हैं ये आसान उपाय

धनु राशि के लोग अगर अपने जीवन में ढेरों खुशियां पाना चाहते हैं तो ऐसे में वे कुछ छोटे-छोटे उपाय को अपना सकते हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2023-06-15, 23:00 IST

हर व्यक्ति दूसरे से भिन्न होता है। उसके जीवन से लेकर स्वभाव तक पर उसकी राशि का गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां तक बात धनु राशि की हो तो इन राशि के जातक का स्वामी गुरु बृहस्पति होता है। ऐसे लोग हमेशा स्पष्ट बोलते हैं और उनका स्वभाव निडर होता है।

इतना ही नहीं, आमतौर पर धनु राशि के जातक अधिक खर्चीले होते हैं। हालांकि, यह उनकी खूबियां होती हैं, लेकिन अपने इसी तरह के निडर और खर्चीले स्वभाव के कारण उन्हें अपने जीवन में अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, यह भी देखा जाता है कि जब धनु राशि के लोग किसी के साथ मिलकर कोई काम करते हैं, तो उन्हें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है।

Vikas astro tips

ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि धनु राशि के लोग एक सुखमय जीवन जीने के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाएं। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी धनु राशि के लोगों के लिए कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें एक सुखमय व खुशहाल जीवन जीने में मददगार साबित हो सकते हैं-

करें लक्ष्मीनारायण पूजन

pooja tips

धनु राशि के जातकों के देव गुरू बृहस्पति होते हैं। ऐसे में अगर किसी का बृहस्पति कमजोर होता है तो उससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु का पूजन करना काफी लाभकारी माना गया है। धनु राशि के लोगों को अपने घर के मंदिर में लक्ष्मीनारायण की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए। साथ ही, नियमित रूप से लक्ष्मीनारायण पूजन भी करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- Horoscope 2023: करियर के लिहाज से धनु राशि का कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें

कार्य में आने वाली बाधा होगी दूर

अगर आपको अपने किसी कार्य में बाधा आ रही है तो ऐसे में आप हल्दी की गांठ को मंत्रित करके अपनी जेब में रखें। इससे आपके कार्य में आने वाली अड़चनें दूर होगी। इसके अलावा, आप एक पीले कपड़े में 11 पीपल के पत्ते और 5 हल्दी की गांठ बांधकर अपनी जेब में रखें। इस उपाय को अपनाने से भी आपके कार्य या धन आगमन के मार्ग में आने वाली बाधाएं काफी हद तक स्वतः ही दूर हो जाएंगी।

यह विडियो भी देखें

यूं करें जाप

धनु राशि के जातकों को पीली चंदन की माला से भगवान विष्णु का जाप करना चाहिए। आप चंदन की माला हाथ में लेकर ॐ श्री लक्ष्मीनारायण नमः का जाप करें। ऐसा करने से ना केवल आपका जीवन अधिक सुखमय बनता है, बल्कि आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं भी आसानी से दूर होती हैं।

यूं होगी धन वृद्धि 

Puja for sagittarius

अगर आप अपने जीवन में धन वृद्धि करना चाहते हैं, ताकि आप एक सुखमय जीवन जी सकें तो ऐसे में आपको पुखराज अवश्य धारण करना चाहिए। वहीं, स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति करने के लिए धनु राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में

ग्रह बाधाएं होंगी दूर

अगर आप ग्रह बाधाओं के कारण अपने जीवन में कष्टों का सामना कर रहे हैं और इसलिए इन ग्रह बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो बृहस्पतिवार के दिन गौ माता को बेसन के लड्डू अवश्य खिलाएं। इससे धनु राशि के जातकों की ग्रह बाधाएं दूर होती हैं और उनका जीवन अधिक सुखमय बनता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।