Sagittarius Health Horoscope 2024: धनु राशि वाले मेंटल हेल्थ का रखें खास ध्यान, ज्योतिष से जानें

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहने वाला है, इसके लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 

Sagittarius health horoscope By Expert

(Sagittarius Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Sagittarius Health Horoscope 2024)

saggitarious love tritas personality

स्वास्थ्य के लिहाज से धनु राशि (धनु राशि स्वभाव) के जातकों के लिए यह साल अच्छा माना जा रहा है। चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु की उपस्थिति से आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम के बदलाव और संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस साल आपको अपने खानपान को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी को झेल रहे हैं, तो आपको उससे आराम मिल सकता है। आपकी राशि स्वामी गुरु बृहस्पति महाराज छठे भाव में जाने के कारण आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अपने पेट का भी ध्यान रखें। हल्का और सुपाच्य भोजन करने से लाभ हो सकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। तभी आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए यह माह ठीक-ठाक भी रहने वाला है। आप जिस भी चीज की इच्छा करेंगे। वह आपको अवश्य मिल जाएगी।

धनु राशि के जातकों के लिए नया साल है अच्छा (New Year is good for Sagittarius People)

इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 अपनी दिनचर्या में बदलाव लेकर आया है। आप किसी बीमारी से भी पीड़ित हो सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको जल्द ही उससे राहत मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें - Sagittarius Career Horoscope 2024: धनु राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है पदोन्नति, ज्योतिष से जानें

धनु राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी (Be careful about Sagittarius health)

धनु राशि के जातकों को इस साल समय-समय पर दवाई खाने की आवश्यकता है, ताकि आपको कोई गंभीर बीमारी न हो और खानपान का विशेष ध्यान रखें। व्यायाम करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sagittarius 2024 Horoscope: धनु राशि पर नए साल में होगी ग्रहों की कृपा, जानें सभी मामलों में कैसा होगा 2024

धनु राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Sagittarius People)

lord Vishnu image

  • धनु राशि वाले गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • इस राशि के जातक पीपल के पेड़ में रोजाना जल दें।
  • रोजाना गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की पूजा अवश्य करें।
  • श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
  • पक्षियों को दाना जरूर दें। इससे आपको ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP