ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण 29 मार्च 2025 से शुरू होकर 2 जून 2027 तक रहेगा, जब शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि वालों के लिए यह साढ़े साती का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण माना जाता है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को कई तरह के चीजें झेलनी पड़ सकती है। आपको बता दें, शनि की साढे़साती के दूसरे चरण होने से इस दौरान मीन राशि वालों को नौकरी बदलने या अपने करियर में महत्वपूर्ण बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए यह बदलाव सकारात्मक हो सकता है, जैसे पदोन्नति या नई नौकरी का अवसर मिलना, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक रूप से यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इतना ही नहीं मीन राशि वालों के ऊपर काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
अब ऐसे में कई जातकों के मन में सवाल रहता है कि जब शनि किसी भी राशि में मौजूद हो तो उस राशि के जातकों को अशुभ परिणाम मिलते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शनिदेव जिस भी राशि में मौजूद होते हैं। उस राशि के जातकों को अपार सफलता भी प्रदान करते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी द्वारा जानते हैं कि मीन राशि पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण होने पर इन राशियों को क्या शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि वालों को होंगे ये विशेष लाभ
- मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण से इस राशि के जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भले हो करियर, परिवार हो। यह बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
- इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा होने के कारण सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और आपको सभी कार्य में सफलता भी मिल सकती है।
- वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का शनि पर ठंडा प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातकों को मानसिक परेशानियां कम झेलने को मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Shani Ki Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती के साथ जीवन में आएंगी ये चुनौतियां, उपाय जानें और संभलकर रहें ये 3 राशि के जातक
- अगर मीन राशि के जातक किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी और आपको लाभ हो सकता है।
- शनिदेव व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को दूसरे चरण में इन चीजों को देखने मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शनि की साढ़े साती से अशुभ ही नहीं बल्कि मिल सकते हैं ये शुभ फल
- अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो साढ़ेसाती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि के जातक धार्य सीख सकते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में शुभ परिणाम मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों