Capricorn Horoscope Today, 21 August 2025: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए भावनाओं और समझदारी के मेल से भरा रहेगा। चंद्रमा आज कर्क राशि में और पुष्य नक्षत्र में है, जिससे आप अपने रिश्तों में दिल की बातों के प्रति सजग रहेंगी। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:44 बजे तक है, इसके बाद चतुर्दशी शुरू होगी। व्यातिपात योग 4:14 बजे तक रहेगा, फिर वरीयान योग शुरुआत होगा। आइए आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi से जानते हैं कि क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा, कोई पुरानीघटनामनकोदुखी कर सकती है लेकिन खुद को संभालकर चलना जरूरी होगा। सुबह से ही मन में हलचल रहेगी, इसलिए दिन की शुरुआत ध्यान या शांति से करें। किसी करीबी की कही बात चुभ सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। अगर मन कुछ कह रहा है तो उसे अनदेखा न करें। मकर राशि की महिलाएं आज धैर्य से हर स्थिति पर जीत पा सकती हैं।
आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज रिश्तों में गहराई और भावुकता दोनों बनी रहेगी। किसी पुराने रिश्ते की याद आएगी या कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है जिससे जुड़ी कुछ बातें मन को विचलित करेंगी। पति या प्रेमी से बात करते समय भावनाएं हावी होंगी, लेकिन संवाद में नर्मी रखने से मामला सुधर जाएगा। परिवार में किसी महिला सदस्य से भावनात्मक बातचीत होगी जो मन को सुकून देगी। आज का दिन रिश्तों में भरोसा बनाए रखने और नरमी दिखाने का है।
इसे जरूर पढ़ें: साल के आखिरी 6 महीनों में किन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और किन्हें रहना होगा सावधान, पंडित जी से जानें
आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)
मकर राशि की महिलाओं को आज करियर में खुद को भावनात्मक रूप से शामिल करने से बचना चाहिए। ऑफिस या काम से जुड़ी कोई पुरानी बात फिर से सामने आएगी जिससे मन भटक सकता है लेकिन खुद को मजबूत बनाकर चलना होगा। आज किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है, लेकिन शांत रहने पर हालात सुधर जाएंगे। जो महिलाएं इंटरव्यू या मीटिंग की तैयारी कर रही हैं, उन्हें अपने आत्मविश्वास पर फोकस करना होगा। कोई रचनात्मक विचार आज मन में आएगा, उसे लिख लें क्योंकि आने वाले दिनों में वही आपके काम आएगा।
आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पैसों के मामले में थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला होगा। किसी पुराने खर्च या कर्ज की चिंता मन को घेर सकती है लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है, धीरे-धीरे सब ठीक होगा। निवेश से जुड़े फैसलों में आज जल्दबाज़ी न करें। घर की किसी ज़रूरी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन खर्च करते वक्त बजट का ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल
आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)
मकर राशि की महिलाओं की सेहत आज थोड़ी कमजोर हो सकती है। लगातार काम करते रहने से घुटनों, हड्डियों और जोड़ों पर दबाव महसूस हो सकता है। शरीर में कठोरता और थकान बढ़ सकती है, इसलिए लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करें। भावनात्मक रूप से आप उदास महसूस कर सकते हैं। यह मन की शांति और मानसिक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।
आज मकर राशि के उपाय (Capricorn Remedies Today)
मकर राशि की महिलाएं आज एक साफ मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरकर शाम को पीपल के नीचे जलाएं और मौन रहकर कुछ मिनट वहीं बैठें। लकी रंग भूरा रहेगा और लकी नंबर 4 है। भूरा रंग आपको स्थिरता देगा और नंबर 4 आज आपको भावनाओं में बहने की बजाय उन्हें समझने की ताकत देगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों