Cancer Horoscope Today, 24 August 2025: कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भावनात्मक मजबूती और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। आज प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी और फिर द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और उसके बाद सिद्ध योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल? कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सतर्कता से भरा रहेगा। बाहरी अच्छे दिखने वाले मामले भीतर से वैसे नहीं होते। हर वादा, सलाह या प्रस्ताव को सोच-समझकर स्वीकार करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना मुश्किल में डाल सकता है, इसलिए दिल और दिमाग का संतुलन बनाए रखें। आपकी सूझबूझ आज फायदेमंद होगी, लेकिन भावनाओं में बहना नुकसान कर सकता है।
आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)
कर्क राशि की महिलायें वाहन संबंधी मामलों में ध्यान देंगी। नया वाहन खरीदने की संभावना बन रही है, जो लंबे समय से सोचा जा रहा था। कुछ महिलायें पुराने वाहन की मरम्मत पर भी खर्च कर सकती हैं। परिवहन और सुविधा से जुड़े खर्च बढ़ेंगे लेकिन सुविधा भी उसी अनुपात में बढ़ेगी। यात्रा करने वाली स्त्रियों को वाहन से जुड़ी छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना उपयोगी होगा।
आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
प्यार और रिश्तों की बात करें तो कर्क राशि की महिलाओं को आज भावनाओं से ज़्यादा समझदारी से काम लेना होगा। पार्टनर की किसी बात से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है, लेकिन बिना पूरी बात समझे प्रतिक्रिया देना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। अविवाहित महिलाओं को किसी नए इंसान से मिलने या बातचीत का मौका मिलेगा, पर दिल खोलने से पहले उस व्यक्ति को अच्छे से जानना ज़रूरी रहेगा।
आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)
करियर के मोर्चे पर कर्क राशि की महिलाओं को आज सतर्क रहकर फैसले लेने की ज़रूरत है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी या ऑफर मिल सकता है जो पहली नज़र में अच्छा लगे लेकिन उस पर पूरी जानकारी के बाद ही हां कहना बेहतर होगा। आज किसी सहयोगी से जुड़ी बात पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा जब तक आप उसकी पुष्टि न कर लें। जो महिलाएं इंटरव्यू या मीटिंग्स में जा रही हैं, उन्हें अपने शब्दों का चयन सावधानी से करना होगा।
आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)
कर्क राशि की महिलाएं आज पेट और लिवर की संवेदनशीलता महसूस कर सकती हैं। डीप फ्राई खाना नुकसान पहुंचा सकता है। भोजन में हरी सब्ज़ियां, सलाद और नींबू पानी शामिल करें। भारी भोजन से परहेज़ करें। योग में पवनमुक्तासन और वज्रासन लाभ देंगे। दिनभर हल्का और संतुलित आहार अपनाने से थकान कम होगी। तनाव कम रखें, वरना पाचन और बिगड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है कर्क, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)
आज कर्क राशि की महिलाएं सुबह सबसे पह्ले एक नींबू लेकर उसे सात बार अपने ऊपर से घुमाएं और बहते पानी में बहा दें। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 7 रहेगा, जो आज आपकी सोच को साफ और फैसलों को मजबूत बनाएगा।
इसे भी पढ़ें: अगर आपकी राशि कर्क है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों