Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

नौकरी में आ रही हैं समस्याएं या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, पीली सरसों का ये महाउपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

ऐसी मान्यता है कि यदि व्यक्ति के जीवन में बार-बार रुकावटें आने लगें तो कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें ऐसा ही एक उपाय जो आप पीली सरसों से कर सकती हैं। इस उपाय से आपके जीवन की किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलेगी।
Updated:- 2026-06-02, 19:24 IST
image

कई बार किसी वजह से हमारे जीवन में टोक लग जाती है और हमारा हर जगह से नुकसान होने लगता है। इसका एक कारण बुरी नजर हो सकता है या किसी नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से भी ऐसा हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि जब आपके काम बनते-बनते बिगड़ने लगें और आप उनका सही कारण भी पता न कर पाएं तो समझें कि आपके ऊपर कोई नकारात्मक ऊर्जा हावी है। ऐसे में आपको कुछ आसान उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको पीली सरसों से एक उपाय करना चाहिए जिससे कोई भी बुरी शक्ति दूर हो सके और आपके सभी काम बनने लगें। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें पीली सरसों का महाउपाय कैसे करना है और इसके लाभ क्या हो सकते हैं।

किसे करें पीली सरसों का महाउपाय

mustard seeds upay

पीली सरसों का महाउपाय करने के लिए आपको सबसे पहले एक मुट्ठी पीली सरसों लेनी है। इसके लिए आप सुबह या शाम के समय शांत मन से बैठें और पीली सरसों को अपने हाथ में लेकर सिर से लेकर पैरों तक आठ बार घुमाएं। पीली सरसों को घुमाते समय मन ही मन अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करें।

पीली सरसों को आठ बार उतारने के बाद इस सरसों को घर के बाहर किसी स्थान पर या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि सरसों को फेंकने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति पर मौजूद कोई भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

यह भी पढ़ें- Yellow Mustard Vastu Upay: घर का बड़े से बड़ा दोष दूर करेगा पीली सरसों का ये एक उपाय, 5 दिनों में बदल सकती है किस्मत

आठ बार ही क्यों घुमाई जाती है पीली सरसों?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अंक 8 का संबंध कर्म और बाधाओं को समाप्त करने वाली ऊर्जा से होता है। इसी कारण से पीली सरसों को आठ बार सिर के ऊपर से उतारने की प्रथा है। यह प्रक्रिया व्यक्ति के आसपास मौजूद किसी भी नकारात्मक शक्ति को दूर हटाने का प्रतीक मानी जाती है। सरसों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो व्यक्ति या उसके आस-पास मौजूद किसी भी बुरी शक्ति को दूर करने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

यह भी पढ़ें- Yellow Mustard Seeds: आर्थिक तंगी समेत इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकती है पीली सरसों

किन लोगों को करना चाहिए पीली सरसों का महाउपाय

yellow mustard astro remedy

  • ऐसे लोगों को यह उपाय जरूर करना चाहिए जिनके काम बार-बार बनते-बनते बिगड़ जाते हों।
  • अगर आपकी नौकरी में लगातार समस्याएं आ रही हों, तो यह उपाय जरूर करें।
  • अगर आपको बार-बार नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता न मिल रही हो, तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।
  • व्यापार में अचानक नुकसान होने लगा हो तब भी आपको पीली सरसों का महाउपाय आजमाना चाहिए।

अगर आपके घर में भी बिना वजह समस्याएं आ रही हैं, तो यहां बताया गया पीली सरसों का महाउपाय आपको सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnific.com, shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।