why nobody can see into banke bihari eyes

क्यों बांके बिहारी की आंखों में देखना है मना?

ऐसा माना जाता है कि बांके बिहारी के जो भी व्यक्ति एक बार दर्शन कर लेता है फिर वह व्यक्ति वृंदावन का ही होकर रह जाता है। दुनिया में वो कहीं भी क्यों न चला जाए लौट कर वृंदावन जरूर आता है।  
Editorial
Updated:- 2024-01-29, 17:06 IST

Banke Bihari Ki Aankhon Mein Dekhne Se Kya Hoga: आप में से बहुत से लोग बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन अवश्य गए होंगे या जाने की इच्छा रखते होंगे। ऐसा माना जाता है कि बांके बिहारी के जो भी व्यक्ति एक बार दर्शन कर लेता है फिर वह व्यक्ति वृंदावन का ही होकर रह जाता है। दुनिया में वो कहीं भी क्यों न चला जाए लौट कर वृंदावन जरूर आता है। 

जितनी श्री बांके बिहारी से जुड़ी हुई आस्था है उतने ही उनसे जुड़े हुए कई रहस्य भी हैं जिन्हें बूझ पाना आज भी असंभव है। ऐसा ही एक रहस्य है बांके बिहारी की आंखों से जुड़ा। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त उनके दर्शन करने के लिए जाता है उसे उनकी आंखों में देखने की मनाही होती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

बांके बिहारी की आंखों में क्यों नहीं देखना चाहिए?

banke bihari ki aankhon mein kyu nahi dekhna chahiye

ऐसा माना जाता है कि जब भी वृंदावन बांके बिहारी के दर्शनों के लिए जाएं तो उनकी आंखों में न देखें यानी कि आंखों से आंखें न मिलाएं। इसी कारण से मंदिर (मंदिर जानें का लाभ) में दर्शन के दौरान हर थोड़ी थोड़ी देर में पर्दा करने का विधान है।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Ke Rahasya: श्री बांके बिहारी मंदिर के 5 सबसे बड़े रहस्य, चौथ आपने पहले कभी नहीं सुना होगा

पौराणिक मान्यता है कि अगर कोई भक्त भक्तिभाव में पूरी तरह से डूबकर उनकी आंखों में देख ले और अगर अपनी मनोकामना मांग ले तो बांके बिहारी उस इच्छा को पूरा करने के लिए विधि का विधान तक पलट देते हैं। 

banke bihari ki aankhon mein kyu nahi dekh sakte hain

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि बांके बिहारी की आंखों में देखते समय अगर किसी भक्त की आंखें आंसुओं सभर आएं तो श्री बांके बिहारी उस भक्त के पीछे-पीछे चलकर मंदिर छोड़कर उसे घर चले जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Vrindavan Mystery: वृंदावन के ये तीन रहस्य आज भी हैं एक पहेली

एक और कारण यह भी माना जाता है कि बांके बिहारी बहुत लाडले हैं। ऐसे में अगर कोई उन्हें एकटक निहारता रहे और उनकी आंखों में देखता रहे तो उससे उन्हें नजर लग सकती है। इसलिए आंखों में देखने की मनाही है।

यह विडियो भी देखें

 

अगर अप भी बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन जाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के अमध्यम से यह जान लें कि आखिर क्यों बांके बिहारी की आंखों में देखना मना है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;