जगन्नाथ रथयात्रा में रस्सी खींचना क्यों माना जाता है शुभ?

हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होती है। इसका हिस्सा बनने के लिए और रथ को खींचने के लिए लोग दूर से आते हैं। इससे भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम को दर्शाने का मौका देते हैं। लेकिन रथयात्रा में रस्सी खींचने से क्या लाभ होते हैं इसके बारे में आर्टिकल में जानते हैं।
image

हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए काफी समय पहले से तैयारियां होती हैं। इसे आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में रथ यात्रा होती है। लाखों भक्त इस यात्रा का हिस्सा बनने आते हैं। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह आस्था और संस्कृति का मेला है। इस रथ यात्रा का आयोजन करने के लिए कई सारे लोग लगते हैं। भगवान के रथ को तैयार किया जाता है। इसमें खास तरीके की रस्सी को लगाई जाती है, जिसका भी धार्मिक महत्व होता है। इसलिए यह रथ 9 दिनों तक चलता है। भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष, बलभद्र का तालध्वज और सुभद्रा का रथ देवदलन कहलाता है। लेकिन इन रथ को खींचने के लिए कई सारे लोग लगते हैं, रस्सी को खींचना शुभ माना जाता है। आर्टिकल में बताते हैं इसका क्या महत्व है।

क्या रथ की रस्सी खींचना शुभ होता है

ऐसा कहा जाता है कि भगवान इन दिनों अपने भक्तों से मिलने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं। ऐसे में वो जिस रथ पर होते हैं, उसकी रस्सी छूना ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे भक्त भगवान से सीधे जुड़ते हैं और उनका आशीर्वाद पाते हैं।

Rath yatra

मोक्ष की होती है प्राप्ति

ऐसा कहा जाता है कि अगर श्रद्धालु रथ की रस्सी को खींचता है, तो वो सीधा भगवान से जुड़ता है। साथ ही, उसको अपने कर्मों का फल मिलता है। इस यात्रा में रस्सी खींचने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, आपके जीवन का हर मार्ग आसान हो जाएगा। इससे आपको आध्यात्मिक शांति प्रदान होती है।

3 - 2025-07-01T154636.765

इसे भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ जगन्नाथ रथ यात्रा, 10 दिनों में निभाई जाएंगी ये सात अनोखी रस्में, आरंभ से लेकर समापन तक जानें सबकुछ डिटेल में...

रथ की रस्सी खींचने से होती है मनोकामना पूरी

ऐसी परंपरा और लोगों के बीच विश्वास है कि रस्सी खींचना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रथ में रस्सी को खींचने से आपकी सारी मनोकामना को पूरा करते हैं भगवान। साथ ही, आपके जीवन और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इससे भक्त इस यात्रा का हिस्सा सबसे ज्यादा बनते हैं।

Rath

इसे भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्‍नाथ जी के महाप्रसाद में क्‍यों मिलती है लकड़ी की 'छड़ी', जानें क्‍या हैं इसका महत्‍व

रस्सी खींचना सिर्फ परंपरा ही नहीं है। बल्कि यह आस्था का प्रतीक है। इसलिए रस्सी को खींचना शुभ माना जाता है। इससे भक्त अपने भगवान से सीधा जुड़ते हैं। साथ ही, उनका आशीर्वाद पाते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP