Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Wedding Rituals: ब्रज क्षेत्र में शादी के बाद भाभी अपने देवर को छड़ी से क्यों मारती है?

भारतीय शादियों की खासियत होती है इससे जुड़े रीति-रिवाज। हर एक रीति-रिवाज का अपना विशेष महत्व और उससे जुड़ा रोचक तथ्य होता है।  
Updated:- 2023-09-21, 17:17 IST
newly bride beat brother in law ritual in hindi

Marriage Rituals: भारतीय शादियों की खासियत होती है इससे जुड़े रीति-रिवाज। 

हर एक रीति-रिवाज का अपना विशेष महत्व और उससे जुड़ा रोचक तथ्य होता है। 

वहीं, हिन्दू शादियों से जुड़े रीति-रिवाजों की बात करें तो इन्हीं में से एक है छड़ीमार।

इस रस्म को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में दुल्हन द्वारा निभाया जाता है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें इस रिवाज का महत्व विस्तार से समझाया है।

तो चलिए आपको भी बताते हैं कि क्या है ये रस्म और क्यों इसे निभाना है जरूरी।

क्या है शादी के बाद निभाई जाने वाली छड़ीमार रस्म?

  • ब्रज क्षेत्र में शादी के बाद नई दुल्हन घर जाती है तब उसका स्वागत सास करती है। 
  • इसके बाद कंगना खिलाने, अंगूठी ढूंढने जैसी मुख्य रस्में दूल्हा-दुल्हन (शादी में दुल्हन दूल्हे के बाईं तरफ क्यों बैठती है) निभाते हैं। 
  • फिर बारी आती है छड़ीमार रस्म की। इस रस्म में भाभी अपने देवर को मारती है।
  • यहां मारने से मतलब मारपीट से नहीं हैं बल्कि छड़ी को देवर से छुवाने से है।
  • इस रस्म में भाभी एक पतली छड़ी लेती है और देवर के साथ चक्कर लगाती है। 

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: शादी में लड़की को मामा ही क्यों देते हैं भात? जानें कैसे शुरू हुई यह रस्म

  • गोल-गोल घूमते हुए पति के भाई को भाभी से मजाकिया सवाल पूछने होते हैं। 
  • अब यह भाभी के ऊपर है कि वह देवर को जवाब देती है या छड़ी से मारती है।
  •  भाभी को सवाल सही लगता है तो वह देवर पर प्यार लुटाए हुए जवाब देती है। 
  • वही, अगर देवर का सवाल भाभी को रास न आए तो वह उसे छड़ी दिखाती है। 

newly bride beaten her brother in law after marriage

क्या है शादी के बाद निभाई जाने वाली छड़ीमार रस्म का महत्व?

  • इस रस्म को निभाने के पीछे के तीन कारण हमारे एक्सपर्ट ने हमें बताये हैं। 
  • पहला कारण यह कि इससे देवर और भाही के बीच का रिश्ता मजबूत होता है।
  • यह रस्म इस बात का प्रतीक है कि देवर के लिए उसकी भाभी मां समान है।
  • वहीं, भाभी के लिए उसका देवर भाई समान है। दोनों के बीच सम्मान बना रहे। 

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: विवाह में क्यों लड़की 3 और लड़का 4 ही फेरे लेते हैं?

  • दूसरा कारण यह है कि इस रस्म के माध्यम से मर्यादा की रेखा तय की जाती है।
  • देवर को हमेशा अपनी भाभी से एक मर्यादा के अंतर्गत रहकर व्यवहार करना चाहिए।
  • वहीं, तीसरा कारण यह है कि ये रस्म भाभी का देवर पर पूर्ण अधिकार दर्शाती है।
  • जब तक देवर का विवाह न हो तब तक उसकी जिम्मेदारी भाभी की होती है। 
  • इन्हीं तीन कारणों से ब्रज क्षेत्र में छड़ीमार रस्म निभाने की परंपरा चली आ रही है।  

 

अगर आपके यहां भी शादी के बाद छड़ीमार रस्म के तहत भाभी द्वारा देवर को छड़ी से मारने की रस्म निभाई जाती है तो आप यहां इस लेख के माध्यम से इसके पीछे का महत्व जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।