Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है चांदी का छत्र? जानें महत्व

नवरात्रि के दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। कई सारे लोग अपने घर पर ही माता को विराजमान करते हैं। साथ ही इनकी पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान से करते हैं। वहीं इन्हें भेंट के तौर पर चांदी का छत्र भी चढ़ाते हैं। हिंदू परंपराओं के अनुसार, चांदी का छत्र माता दुर्गा को चढ़ाना सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही इससे माता का आशीर्वाद मिलता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इसे किस तरह चढ़ाना चाहिए और इससे भक्त को क्या लाभ मिलते हैं?
नवरात्रि में चांदी का छत्र क्यों चढ़ाया जाता है?
- माता दुर्गा को कुछ भी चढ़ाएं वो अपने भक्तों से हमेशा प्रसन्न रहती हैं। ऐसे में उनके भक्त माता को अपना प्रेम दिखाने के लिए चांदी का छत्र चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।
- चांदी के छत्र को प्राचीन काल से सुरक्षा और शांति का प्रतीक माना गया है। देवी को छत्र अर्पित करने से भक्त के जीवन में शांति बनी रहती है। इसलिए नवरात्रि के मौके पर भक्त माता को इसे जरूर चढ़ाते हैं।
- हिंदू धर्म में चांदी को शुद्ध और मंगलकारी धातु माना गया है। ऐसी मान्यता है कि चांदी मां लक्ष्मी और चंद्रमा की ऊर्जा का प्रतीक है। इसलिए चांदी का छत्र चढ़ाना मां दुर्गा और लक्ष्मी दोनों की कृपा पाना होता है।
- चांदी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। मां दुर्गा को चांदी का छत्र चढ़ाने से आपके जीवन की समस्याएं कम होने लगती हैं।
चांदी का छत्र चढ़ाने की महत्तता
- चांदी का छत्र नकारात्मक ऊर्जा को ही कम नहीं करता है, बल्कि भगवान के प्रति आपकी भक्ति को बढ़ाता है।
- पंडित जी के बताए अनुसार, प्राचीन काल में राजा-महाराजा देवी-देवताओं के मंदिरों में सोने और चांदी के छत्र चढ़ाते थे। आप भी इसे चढ़ाएं इससे रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे।
- मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और भक्ति से मां को चांदी का छत्र अर्पित करता है, उसके जीवन से दरिद्रता और संकट दूर होता है। साथ ही आपका चंद्रमा मजबूत होता है।
चांदी का छत्र माता दुर्गा को कैसे चढ़ाएं?
- इसके लिए आप स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र को पहनकर मंदिर जाएं।
- फिर आप पंडित जी से पूजा करवाने के बाद माता को छत्र चढ़ाएं।
- श्रद्धा अनुसार फल, फूल और मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
- पूजा समाप्ति के बाद माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
- इससे आप पूरे विधि-विधान से माता को छत्र चढ़ाकर फल की प्राप्ति कर सकते हैं।
नवरात्रि में मां दुर्गा को चांदी का छत्र चढ़ाना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इससे जीवन से दुख-दरिद्रता दूर होती हैं। साथ ही चांदी का छत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख
| Navratri Puja Samagri | Nav Durga Beej Mantra | Navratri Hawan Vidhi | Navratri Puja Mantra | Sanjhi Mata Aarti |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Amazon/ Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।