
जब कोई भी ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो उसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी होता है। ग्रहों का गोचर कभी सकारात्मक प्रभाव ला सकता है, तो कभी इससे जीवन में बुरे प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे ही चंद्रमा का गोचर भी एक निश्चित समय के बाद अलग-अलग राशियों पर होता रहता है। नवंबर के महीने में चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है जिससे भी कुछ राशियों में प्रभाव हो सकता है। 6 नवंबर 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करने जा रहा है। यह गोचर राशियों के कार्यक्षेत्र, भावनात्मक संतुलन और आर्थिक निर्णयों पर खास प्रभाव डालेगा। वृषभ को भौतिक सुखों से जुड़ी राशि माना जाता है, इसलिए जब चंद्रमा इस राशि में आता है, तो यह मन की स्थिरता और भौतिक इच्छाओं को बल देता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं कि चंद्र गोचर का यह संयोग किन राशियों के जीवन खासतौर पर करियर और नौकरी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर मन को व्यावहारिक, स्थिर और परिणाम केंद्रित बनाता है। यह समय भावनाओं की जगह व्यवहारिक दृष्टिकोण को बढ़ाता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता या प्रमोशन के संकेत दे रहा है। वहीं, जिनके मन में नौकरी बदलने का विचार है, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह गोचर निवेश या बचत के लिए शुभ फल देने वाला है। यही नहीं कुछ राशियों की नौकरी में इसका प्रभाव बहुत ज्यादा हो सकता है और उनकी नौकरी में एक बड़ा बदलाव आ सकता है।

चूंकि चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों में इसका शुभ प्रभाव हो सकता है। चंद्रमा को हमेशा शांति से जोड़ा जाता है और जब यह वृषभ राशि में गोचर करेगा तो आपके कामकाज में स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बन सकते हैं। वर्कप्लेस में आपको लाभ मिलेंगे और सेनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। आपको इस दौरान नौकरी में प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
वृषभ में चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों के लिए करियर में नया मोड़ लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के बारे में सोच रही हैं तो जल्द ही आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको इस दौरान कुछ कदम सोच समझकर भी उठाने होंगे जिससे किसी तरह का नुकसान न हो। किसी बात से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह गोचर करियर में दिशा बदलने का संकेत दे रहा है। जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका परिणाम मिल सकता है। आपको नई जॉब ऑफर या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर किसी पुराने सहयोगी से दोबारा जुड़ने का मौका मिल सकता है जो आपके भविष्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। जल्दबाजी में नौकरी बदलने जैसा फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपकी राशि में इनमें से है तो आपके जीवन में चंद्रमा का गोचर कुछ नया मोड़ ला सकता है, जिससे आपके नौकरी से लेकर व्यापार तक में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।