Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

Hindu Wedding Rituals: शादी के मंडप में चार खंभे ही क्यों होते हैं?

हिन्दू धर्म में शादी से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिनके बिना विवाह का संपन्न होना संभव ही नहीं है। इन्हीं में से एक है मंडप। विवाह का मंडप बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना विवाह की कप्लना ही नहीं है। 
Updated:- 2023-09-13, 17:40 IST
mandap pillars singnificance in hindi

Mandap Astro: हिन्दू धर्म में शादी से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिनके बिना विवाह का संपन्न होना संभव ही नहीं है। 

इन्हीं में से एक है मंडप। विवाह का मंडप बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना विवाह की कप्लना ही नहीं है।

हिन्दू धर्म में विशेष तौर पर मंडप में ही विवाह के फेरे और अन्य रीति-रिवाजों को करने की परंपरा चली आ रही है। 

मंडप चार स्तंभों पर खड़ा होता है जिसमें अग्नि कुंड बनाया जाता है। मंत्रोच्चार के बीच जोड़े द्वारा फेरे लिए जाते हैं।  

हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर मंडप में 4 ही स्तंभ क्यों होते हैं, उससे ज्यादा या कम क्यों नहीं होते।

तो चलिए इस सावल का जवाब ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं। साथ ही जानेंगे इसके माहत्व के बारे में।

विवाह में मंडप और उसके 4 स्तंभों का महत्व (Marriage Mandap And Its Four Pillars Significance) 

  • धर्म ग्रंथों के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में चार चरण होते हैं: ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और आखिर में संन्यास। 
  • मंडप के चार स्तंभ जीवन के इन्हीं चार चरणों का प्रतीक माने जाते हैं। साथ ही, यह पंच तत्व को भी दर्शाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

  • जब मंडप में दूल्हा प्रवेश करता है तो यह उसके ब्रह्मचर्य में आने और जाते समय गृहस्थ में होने को दिखाता है। 

mandap astro

  • ठीक इसी प्रकार जब दुल्हन (दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं हल्दी) मंडप में आती है तब ब्रह्मचर्य और जाते समय गृहस्थ चरण की कहलाई जाती है। 
  • इसके अलावा, यह चार स्तंभ: वायु, पृथ्वी, जल और आकाश को भी दर्शाते हैं। अग्नि कुंड अग्नि का प्रतीक होता है।

mandap astrology

  • व्यक्ति का शरीर इन्हीं पांच तत्वों से बना होता है। ऐसे में पंच तत्व (जानें पंचतत्व का रहस्य) व्यक्ति को विवाह के लिए समृद्ध बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: Punjabi Wedding: पंजाबी शादी में क्यों दुल्हन तोड़ती है अपने कलीरे? जानें इसका महत्व

  • असल में, वेदों में वर्णित है कि जब भी मनुष्य जीवन के चरण बदलता है तो उस दौरान वह कमजोर हो जाता है।   
  • शरीर में मौजूद यह तत्व अपनी मात्र में फेर बदल करते हैं और शरीर को नियंत्रित कर व्यक्ति को मजबूत करते हैं। 

 

आप भी यहां इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या है मंडप का शादी में महत्व और क्यों मंडप में छोटे हैं सिर्फ चार ही स्तंभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: amazon, freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।