किसका अवतार थीं माता सीता की तीनों बहनें? जानें

क्या आपको पता है कि माता सीता की बहनें किसका अवतार थीं और किस बहन का विवाह श्री राम के किस भाई से हुआ था। अगर नहीं तो हम आपको आज इस बारे में इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं।  
Who was Sitas real sister

हिन्दू धर्म ग्रंथों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं और माता सीता मां लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि माता सीता की बहनें किसका अवतार थीं और किस बहन का विवाह श्री राम के किस भाई से हुआ था। अगर नहीं तो हम आपको आज इस बारे में इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं। आइये जानते हैं माता सीता की बहनों से जुड़ी रोचक बातों के बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

माता सीता की कितनी बहनें थीं? (Mata Sita Ki kitni Bahane Thi?)

ramayan mein kaun thi shrutkirti

रामायण के अनुसार, माता सीता की 3 बहनें थीं जिनका नाम था मांडवी, उर्मिला और श्रुतकीर्ति। मांडवी का विवाह श्री राम के भाई भरत से हुआ था। वहीं, उर्मिला लक्ष्मण की पत्नी थीं और श्रुतकीर्ति शत्रुघ्न की अर्धांगिनी कहलाईं।

रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जहां एक ओर माता सीता मां लक्ष्मी का अवतार थीं और इसी कारण से उनके भीतर कई दिव्य शक्तियों का समागम था, ठीक वैसे ही उनकी बहनें भी बहुत दिव्य और आलौकिक थीं।

यह भी पढ़ें:माता सीता ने कब और क्यों ली थी श्री राम की परीक्षा?

मांडवी और भरत किसका अवतार थे? (Mandvi aur Bharat Kiska Avtar The?)

श्री राम के भाई भरत भगवान विष्णु के हाथ में स्थापित चक्र के अवतार थे और उनकी पत्नी मांडवी मां लक्ष्मी के शंख का अवतरण थीं। रामायण में बताया गया है कि श्री राम के वनवास के दौरान भरत और मांडवी ने कठोर तप किया था।

ramayan mein kaun thi mandvi

उर्मिला और लक्ष्मण किसका अवतार थे? (Urmila aur Lakshman Kiska Avtar The?)

श्री राम के परम प्रिय भाई लक्ष्मण शेषनाग के अवतार माने जाते हैं और उनकी पत्नी उर्मिला नाग लक्ष्मी का अवतार थीं। माता सीता से भी बड़ा त्याग उर्मिला का माना जाता है क्योंकि इन्होंने लक्ष्मण जी से 14 वर्ष का वियोग सहन किया था।

यह भी पढ़ें:कौन था सहस्त्रानन जिससे किया था माता सीता ने युद्ध?

श्रुतकीर्ति और शातुर्घं किसका अवतार थे? (Shrutkirti aur Shatrughn Kiska Avtar The?)

ramayan mein kaun thi urmila

राजा दशरथ के सबसे छोटे बेटे और चारों भाइयों में सबसे अनुज शत्रुघ्न उस शंख का अवतार थे जो भगवान विष्णु के हाथ में स्थापित रहता है। वहीं, श्रुतकीर्ति मां लक्ष्मी द्वारा धारण किये जाने वाले चक्र का अवतार थीं एवं दिव्य कन्या थीं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रामायण में कौन थे जामवंत?

    जामवंत ब्रह्मा जी के अंश अवतार और 7 चिरंजीवियों में से एक हैं।