
(Sphatik Stone Significance) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में स्थित ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है, ताकि जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सके। वहीं इन सभी उपायों में रत्नों का भी जिक्र किया गया है। रत्न व्यक्ति के जीवन गहरा प्रभाव डालते हैं। अगर किसी जातक के जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या है, तो उसे अपनी राशि के अनुसार ही रत्न धारण करने से लाभ हो सकता है। जिससे व्यक्ति को जीवन में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में स्फटिक की माला को सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है। स्फटिक को रॉक क्रिस्टल कहा जाता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किस राशि के जातकों को स्फटिक का माला पहनना चाहिए।

स्फटिक को बुद्धि और ज्ञान का रत्न भी माना जाता है। मिथुन राशि के जातक जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। स्फटिक की माला पहनने से बुद्धि का विकास हो सकता है। स्फटिक को आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का रत्न भी माना जाता है। मिथुन राशि के जातक मिलनसार और सामाजिक होते हैं, लेकिन उन्हें कभी-कभी आत्म-संदेह और कम आत्मसम्मान की समस्या हो सकती है। स्फटिक की माला पहनने से उन्हें अपने बारे में बेहतर महसूस करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक आत्मविश्वास रखने में मदद मिल सकती है। स्फटिक को मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने वाला रत्न माना जाता है। स्फटिक को वाणी और संचार का रत्न भी माना जाता है। मिथुन राशि के जातक अपनी वाणी और संचार कौशल के लिए जाने जाते हैं।
कर्क राशि के जातकों के लिए स्फटिक की माला पहनना शुभ माना जाता है। स्फटिक को स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। यह कर्क राशि के जातकों को रक्तचाप, पाचन और अनिद्रा जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकता है। इसे सोमवार या शुक्रवार को धारण करना शुभ माना जाता है। माला को धारण करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। स्फटिक की माला को हमेशा स्वच्छ रखें और इसे रोजाना पहनें।
इसे जरूर पढ़ें - मेष राशि के जातक पहनें ये रत्न, व्यापार में हो सकता है लाभ

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, संचार और विश्लेषण का ग्रह माना जाता है। इस राशि के जातक स्फटिक की माला पहन सकते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सभी बाधाओं से छुटकारा भी मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके काम में किसी प्रकार की कोई रुकावट आ रही है, तो इससे भी मुक्ति मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - अप्रैल माह में जन्मे लोगों को धारण करना चाहिए ये रत्न, होगा धन लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।