
26 दिसंबर 2025 शुक्रवार उन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है जो लोग वर्ष के खत्म होने से पहले अपने चल रहे पेंडिंग कार्यों को खत्म करके नई शुरुआत करना चाहते हैं। चाहे वह काम फिर प्रॉपर्टी से जुड़ा हो या इन्वेस्टमेंट से रिलेटेड सही समय ही तय करता है कि आपका कार्य पूर्ण होगा या फिर उसमें बाधाएं आएंगी। चौघड़िया केवल सही समय देखने का साधन ही नहीं है अपितु वह समय की ऊर्जा और उसकी प्रवृत्ति को समझने का तरीका होता है।
हर चौघड़िया एक समान कभी नहीं होता। कोई सा चौघड़िया स्थिर होता है तो कोई सा उन्नति देने वाला तो कोई सा चौघड़िया अशुभ होता है तो फिर कोई सा चौघड़िया संयमित रहने वाला, इसलिए व्यक्ति को समय रहते बुद्धिमानी से अपने निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में भी बताया गया है कि गलत समय में किया गया सही कार्य भी हमें उलझन में ला सकता है इसलिए हमेशा चौघड़िया के अनुसार ही हमें कार्य करना चाहिए। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने ऐसे ही चौघड़िया मुहूर्त के बारे में बताया है।

आज सूर्योदय के समय से दिन की शुरुआत ही चल चौघड़िया से हो रही है। यह समय समय सामान्य श्रेणी में आता है इस समय यात्रा मीटिंग या फिर पहले से चल रही कार्य को किया जा सकता है इस समय नए कार्य और किसी भी तरह का निर्णय लेना शास्त्रों में सही नहीं माना गया। लाभ चौघड़िया यह दिन का सबसे पहले शुभ फल प्रदान करने वाला चौघड़िया है लाभ का चौघड़िया का संबंध आर्थिक लाभ से ही नहीं अपितु किसी भी तरह कार्यों में शुभता प्रदान करना होता है। इस समय प्रॉपर्टी से रिलेटेड या व्यापारिक समझौते या फिर धन से जुड़े किसी भी तरह कार्य करना शुभ माना जाता है।
अमृत चौघड़िया दिन का सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है यह सभी तरह की सिद्धि प्रदान करने वाला होता है इस दौरान पूजन पाठ हो या फिर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री या फिर कोई महत्व पूर्ण एग्रीमेंट साइन करने के लिए यह समय काफी अच्छा होता है यह समय मानसिक शांति भी प्रदान करता है और इस समय में किया गया कार्य लंबे समय तक स्थिर होता है। काल चौघड़िया यह एक अशुभ चौघड़िया होता है। इसमें किसी भी तरह का रिस्क वाला काम नहीं करना चाहिए यह मानसिक टेंशन प्रदान करता है और किसी भी कार्य को विलंब से पूर्ण करता है काफी सारी उलझन का सामना करना पड़ता है इसलिए इस समय में किसी भी कार्य को करना अवॉइड करना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| चल | 06:49 बजे से 08:09 बजे तक |
| लाभ | 08:09 बजे से 09:29 बजे तक |
| अमृत | 09:29 बजे से 10:50 बजे तक |
| काल | 10:50 बजे से 12:10 बजे तक |

रोग चौघड़िया रात का यह है अशुभ चौघड़िया है जो कि किसी भी कार्य के लिए शुभ नहीं माना गया इस चौघड़िया में किसी भी तरह का लेन देन यात्रा या नए कार्य से बचना चाहिए। यह समय मन में नकारात्मक विचार लेकर आता है। इसलिए समय किसी कार्य से बचना चाहिए लाभ चौघड़िया यह रात का एक शुभ चौघड़िया है इसमें सभी तरह के शुभ कार्य किया जा सकते हैं विशेष रूप में इस समय मेडिटेशन करना चाहिए भविष्य की योजना बनाना चाहिए और व्यापार से जुड़ी आर्थिक स्थिति से जुड़ी बातों पर विचार करने के लिए यह समय काफी अच्छा है।
उद्वेग यह एक ऐसा चौघड़िया है जो मन में भ्रम की स्थिति पैदा करता है और मन भटकता है इस चौघड़िया में अनावश्यक रूप से लोगों का मन भड़कता है और निर्णय लेने की क्षमता क्षीण हो जाती है इसलिए समय किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| रोग | 05:32 बजे से 07:011 बजे तक |
| काल | 07:11 बजे से 08:51 बजे तक |
| लाभ | 08:51 बजे से 10:31 बजे तक |
| उद्वेग | 10:31 बजे से 12:11 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।