aaj ka panchang 26 december 2025

Aaj Ka Panchang 26 December 2025: शुक्रवार का दिन और सिद्धि योग का विशेष संयोग, शुभ कामों के लिए देखें आज का पंचांग

आज के दिन अगर कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है तो शुभ समय पर उसे औषधि देने से भी बीमारी से राहत मिलती है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है तो आज न्याय संबंधी कार्य में भी सफलता मिलेगी और किसी विशेष चीज का निर्णय लेने के लिए भी आज का दिन शुभ है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-26, 07:01 IST

26 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित है जो की सौंदर्य और लग्जरी लाइफ़स्टाइल का कारक है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम और लाइफ पार्टनर का कारक माना जाता है और षष्ठी तिथि प्रगति की कारक मानी जाती है। ऐसे में शुक्रवार का दिन में षष्ठी तिथि पढ़ने के कारण सिद्धि योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इसे कार्य सफलता का दिन भी माना जाता है आज के विशेष संयोग में रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना चाहिए। आज का दिन सफलता प्राप्ति का दिन माना जाता है क्योंकि शुक्र का दिन है और शुक्र भौतिक सुख सुविधाओं का कारक भी है।

आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेंगे और इसमें शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव सुबह 9:01 तक रहेगा। कुंभ राशि सामाजिक कार्य और न्याय का प्रतीक है। ऐसे में आज के दिन किए गए कार्य में हमें सफलता अवश्य ही मिलती है। शुक्र देव औषधि के कारण भी हैं और शतभिषा नक्षत्र भी औषधि का कारक है। ऐसे में आज के दिन अगर कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है तो शुभ समय पर उसे औषधि देने से भी बीमारी से राहत मिलती है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है तो आज न्याय संबंधी कार्य में भी सफलता मिलेगी और किसी विशेष चीज का निर्णय लेने के लिए भी आज का दिन शुभ है। इसी क्रम में जानते हैं आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।

आज का पंचांग 26 दिसंबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष शुक्ल षष्ठी (सुबह 01:45 तक) शतभिषा शुक्रवार तैतिल गर

26 december 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 26 दिसंबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 49 मिनट
सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 32 मिनट

चंद्रोदय 

सुबह 11 बजकर 05 मिनट

चंद्रास्त रात11 बजकर 12 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 29 मिनट से से 06 बजकर 17 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त 

दोपहर 11 बजकर 49 मिनटसे 12 बजकर 31 मिनट तक

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 24 मिनटसे 06 बजकर 12 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 12 बजकर 15 मिनटसे 12 बजकर 39 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल सुबह 10:50 से 12:10 बजे तक
 यमगंड दोपहर 02:51 से 04:11 बजे तक
गुलिक काल सुबह 08:09 से 09:29 बजे तक

26 december 2025 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 26 दिसंबर 2025

षष्ठी तिथि की देवता स्वामी कार्तिकेय हैं इस दिन कार्तिकेय जी की पूजन का महत्व होता है इस दिन पूजन करने से मनुष्य के सौंदर्य में वृद्धि होती है और यश कीर्ति बढ़ती है यह तिथि सिद्धि प्रदान करने वाली होती है। यह तिथि विशेष रूप से करियर और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद होती है आज के दिन किया गया कार्य सफलता प्रदान करने वाला होता है।

सिद्धि योग ज्योतिष शास्त्र में शुभ फल प्रदान करने वाला होता है यह योग लंबे समय से मेहनत करने वाले लोगों को सफलता प्रदान करता है जो लोग कई समय से स्वास्थ्य या अपने प्रेम को लेकर के परेशान चल रहे हैं उनके लिए है आज के दिन सिद्धि प्रद होता है। आज विशेष रूप से धैर्य बनाएं रखना चाहिए।

शुक्र ग्रह सौंदर्य कला और वैवाहिक सुख के साथ-साथ भौतिक सुख सुविधाओं का भी कारक माना जाता है। जब भी किसी कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में होता है तो वह भौतिक सुविधाओं से व्यक्ति को संपन्न करता है शुक्र ग्रह प्रेम और रोमांस का भी कारक होता है। शुक्र ग्रह हमें संतुलन बनाए रखने का भी संकेत देता है।

शतभिषा नक्षत्र उपचार का नक्षत्र कहा जाता है यह नक्षत्र किसी भी तरह की समस्याओं के समाधान का कारक माना जाता है ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई जातक काफी लंबे समय से किसी भी चीज को लेकर के परेशान चल रहा है या कोई समस्याएं चल रही हैं तो शतभिषा नक्षत्र में उसका समाधान उसे अवश्य मिलता है। और कुंभ राशि में शक्तिशा नक्षत्र अत्यंत फलदाई होता है क्योंकि यह है पेंडिंग डिसीजन को निर्णायक स्थिति तक ले जाता है और निर्णय करता है।


आज का उपाय 26 दिसंबर 2025

आज के दिन अधिक से अधिक सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए यानी कि सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। श्री सूक्त का पाठ करते हुए लक्ष्मी जी को खीर अर्पित करना चाहिए और उसका हवन करना चाहिए। आज के दिन धर्मस्थल पर सफेद पुष्प मिश्री और चावल का दान अवश्य करना चाहिए।


इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;