सुंदरकांड का पाठ करने के दौरान किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

हिंदू धर्म में हनुमान जी की विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन सुंदरकांड पढ़ने के भी नियम बताए गए हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
which oil lamp should be lit while reciting sundar kand

महाबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना में सुंदरकांड का विशेष महत्व है। सूर्य को फल समझकर खा जाने वाले बालक हनुमान जी के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, और इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष फल मिलता है। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी प्रकार के विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। मन में जो भी मनोकामना हो, वह सुंदरकांड के पाठ से पूर्ण होती है। हनुमान जी संकटमोचन हैं। उनके पथ पर चलने वाले व्यक्ति को कोई संकट नहीं घेरता है। आपको बता दें, हनुमान जी को अमरत्व का वरदान प्राप्त है। उनकी कृपा से भक्तों का जीवन सुखमय होता है। हनुमान जी आठों सिद्धियों और नौ निधियों के दाता हैं। सुंदरकांड का पाठ करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। अब ऐसे में अगर आप सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं, तो इस दौरान किस तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।

सुंदरकांड का पाठ करने के दौरान जलाएं तिल के तेल का दीपक

deepak

सुंदरकांड का पाठ करने के दौरान तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ फलदायी माना जाता है। तिल का तेल जलाने के लिए धागे की बत्ती का ही प्रयोग करें।
सुदंरकांड का पाठ करने के दौरान तिल के तेल का दीपक पूर्व दिशा की तरफ जलाने से लाभ हो सकता है और बत्ती भी पूर्व दिशा की ओर ही होनी चाहिए।
आप सुंदरकांड का पाठ सुबह या शाम के समय का कर सकते हैं और इस दौरान नियमित रूप से दीपक जलाना पूण्यकारी माना जाता है। आप समय 5 से 8 बजे के बीच तिल के तेल का दीपक विधिवत रूप से जलाकर सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में तिल के तेल का महत्व क्या है?

deepak for puja

तिल के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में ग्रहों को मजबूत बनाया जा सकता है। राहु और केतु छाया ग्रह हैं। इनके दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तिल के तेल का दीपक जलाने से राहु-केतु दोष का प्रभाव कम होता है। हनुमान जी की पूजा में तिल के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं भी दूर हो जाती है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - सुंदरकांड पाठ करने से बनते हैं बिगड़े काम, मिलेंगे ऐसे ही कई अद्भुत फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP