image

गलती से भी इन स्थानों पर न रखें पूजा वाली माचिस, आ सकती हैं ये परेशानियां

घर पर पूजा-पाठ करते समय कुछ बाते हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है, तभी आप जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर सकते हैं। इसके लिए पूजा वाली माचिस का स्थान न बदलें।
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 20:31 IST

घर में पूजा-पाठ के दौरान इस्तेमाल होने वाली हर चीज का अपना एक विशेष महत्व होता है। धूप, दीपक, अगरबत्ती और माचिस जैसी वस्तुएं न केवल धार्मिक दृष्टि से अहम होती हैं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इनका सही महत्व और स्थान को बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी जगह बदलने से आपके जीवन में परिवर्तन आ सकता है। खासकर माचिस यह पूजा घर में सही स्थान पर होनी चाहिए। वरना इसका असर गलत पड़ सकता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं पूजा घर की माचिस को किस स्थान पर रखना चाहिए। आपको बता दें कि पंडित जी वास्तु शास्त्र और एस्ट्रो से जुड़ी चीजों की जानकारी देते हैं। इनका खुद का यूट्यूब चेनल भी है। जहां पर आपको इससे जुड़ी वीडियो भी देखने को मिल जाएगी।

पूजा घर की माचिस का महत्व

माचिस को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। इससे मंदिर के दीपक को जलाने और हवन के समय इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे काफी पवित्र माना जाता है। पंडित जी के अनुसार इसे धार्मिक वस्तु भी कहते हैं। इसलिए इसे आपको सही स्थान पर रखना चाहिए। तभी आप अग्नि स्त्रो को कंट्रोल कर पाएंगी।

2 - 2025-07-28T144546.038

कहां नहीं रखनी चाहिए पूजा की माचिस?

अगर आप पूजा करने के बाद अचानक से उठ रहे हैं, तो अपने साथ माचिस लेकर न जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इसे बिना ध्यान रखे बाथरूम जाकर रख सकते हैं। इससे माचिस दोबारा पूजा में इस्तेमाल नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपवित्र मानी जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि आप माचिस को इस्तेमाल करने के बाद पूजा में ही रख दें।

इसे भी पढ़ें: क्या घर की छत पर मंदिर बनाना होता है सही? पंडित से जानें

रसोई गैस या चूल्हे के पास पूजा घर की माचिस को न लेकर जाएं

रसोई गैस या चूल्हे अग्नि का स्थान कहा जाता है, और वहां पूजा की माचिस रखने से अस्थिरताका माहौल बन सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप इस माचिस को सिर्फ पूजा के स्थान पर ही रखें। कहीं और रखने से आपके जीवन में भी अस्थिरता बढ़ सकती है।

बेडरूम में लेकर न जाएं पूजा घर की माचिस

जहां नींद और शांति चाहिए, वहां पूजा की चीजें रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है। इससे तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप बेडरूम में माचिस को लेकर न जाएं। इससे आपके जीवन में शांति बनी रहेगी।

यह विडियो भी देखें

3 - 2025-07-28T144549.825

माचिस रखने का सही स्थान क्या है?

  • पूजा घर या मंदिर में एक साफ और सूखी जगह पर रखें।
  • माचिस को एक धातु या लकड़ी के डिब्बे में रखें ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे।
  • दीपक, अगरबत्ती या हवन सामग्री के पास आप इसे रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर मंदिर की छाया पड़ने से क्या होता है?

पूजा में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं जितनी पवित्र होती हैं, उतना ही जरूरी है उनका सही उपयोग और सही स्थान पर रखा जाना जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाहियां वास्तु दोष और परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए पूजा की माचिस को हमेशा सही स्थान पर रखनी चाहिए। इससे सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आपके पास बनी रहती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;